फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Training given to election officers and employees of Municipal Council

Rampur Bushahar News: नगर परिषद रामपुर का चुनाव 13 पोलिंग पार्टियां करवाएंगी संपन्न, 4 रहेंगी रिजर्व

Tue, 05 May 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Training given to election officers and employees of Municipal Council
रामपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों को दिया प्रशिक्षण। संवाद
. ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करें चुनाव अधिकारी और कर्मचारी : एसडीएम
विज्ञापन

नगर परिषद के चुनाव अधिकारियों, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
. नौ वार्डों में स्थापित किए पोलिंग बूथ, 11 और 16 को होगा कर्मियों का पूर्वाभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
नगर परिषद रामपुर के चुनाव को लेकर निर्वाचन अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए मंगलवार को प्रथम चरण का पूर्वाभ्यास हुआ। पदम स्कूल रामपुर के सभागार में हुए पूर्वाभ्यास में निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान नगर परिषद के चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर चुनाव अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। रामपुर नगर परिषद की मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने को निर्वाचन आयोग की ओर से 13 पोलिंग पार्टियां तैनात होंगी। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में चार अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहेंगे। नौ मतदान केंद्रों में नौ पार्टियों की तैनाती होगी, जबकि चार पोलिंग पार्टियों को रिजर्व के तौर पर रखा जाएगा। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने सभी चुनाव कर्मियों को आदर्श चुनाव आचार संहिता और निर्वाचन नियमावली से अवगत करवाया। उन्होंने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने में सभी निर्वाचन अधिकारियों से सेवा नियमों के तहत अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने मतदान कक्ष की स्थापना, सहायक निर्वाचन अधिकारी, पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी के दायित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने चुनाव अधिकारियों को ईवीएम मशीन के इस्तेमाल, मतदान और खामियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अब 11 मई को दूसरे और 16 मई को अंतिम चरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि नगर परिषद के चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को अमली जामा पहनाने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया है। नगर परिषद के मतदान को लेकर पोलिंग बूथ किए निर्धारित

नगर परिषद रामपुर के 9 वार्डों के पार्षद पद के लिए 17 मई को मतदान प्रक्रिया आयोजित होगी। मतदान को लेकर वार्ड नंबर-एक के लिए पदम स्कूल रामपुर, वार्ड-दो के लिए प्राथमिक स्कूल पदम नगर, वार्ड-तीन के लिए प्राथमिक स्कूल रामपुर और वार्ड-चार के लिए वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। वार्ड नंबर-पांच के लिए प्राथमिक स्कूल खोपड़ी, वार्ड-छह के लिए सर्व शिक्षा अभियान भवन डकोलढ़, वार्ड-सात के लिए वन विभाग विश्राम गृह डकोलढ़, फेनीधार, वार्ड आठ के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रचोली और वार्ड नंबर-नौ के लिए प्राथमिक स्कूल खनेरी में मतदान केंद्र स्थापित किए हैं।

रामपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों को दिया प्रशिक्षण। संवाद

रामपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों को दिया प्रशिक्षण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed