{"_id":"68c2a9224cdaee2fdf065a8f","slug":"traffic-restored-from-both-sides-at-the-black-spot-of-nh-in-nigulsari-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-143567-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: निगुलसरी में एनएच के ब्लैक स्पाट पर दोनों तरफ से यातायात बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: निगुलसरी में एनएच के ब्लैक स्पाट पर दोनों तरफ से यातायात बहाल
विज्ञापन
राजस्व मंत्री स्वंय जेसीबी में बैठकर एनएच प्राधिकरण के अधिकारियों और मजदूरों को निगुलसरी एनए
लगातार पांचवें दिन मौके पर डटे रहे मंत्री जगत नेगी, हजारों लोगों सहित बागवानों को राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। जिला किन्नौर के निगुलसरी में एनएच-पांच के ब्लैक स्पाट पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही बहाल हो गई है। इस मार्ग के बहाल होने से जिले के लोगों समेत किसानों-बागवानों को बड़ी राहत मिली है। राजस्व एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी लगातार पांचवें दिन भी मौके पर डटे रहे। मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार किसान-बागवान हितैषी है और बागवानों की नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने के लिए प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि बुधवार से मार्ग अधिकांश समय के लिए बहाल किया गया और रात के 10:00 बजे तक वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की गई। वीरवार सुबह 6:00 बजे से ट्रैफिक पुन: बहाल किया गया और रामपुर की तरफ से पहले सभी वाहनों को निकाला गया। उन्होंने कहा कि ब्लैक स्पाट के संवेदनशील स्थानों में मरम्मत कार्य की आवश्यकता पड़ती है। इस कारण वाहनों की आवाजाही में रुकावट होती है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सभी संयम बनाए रखें और बहाली कार्य में लगे श्रमिकों, अन्य को अपने धैर्य के माध्यम से सहयोग प्रदान करें। वीरवार को यातायात पूर्णत: बहाल कर दिया गया है।
आज बंद रहेगी सड़क
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि 12 सितंबर को शाम 6:00 बजे से 13 सितंबर की सुबह 6:00 बजे तक निगुलसरी एनएच-पांच के ब्लैक स्पाट पर सड़क बंद रहेगी। इस दौरान सड़क का मरम्मत का कार्य किया जाएगा। निगुलसरी में वैकल्पिक सड़क का कार्य प्रगति पर है और शीघ्र ही सड़क निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
मजदूरों को खाने के साथ दिए फल
स्थानीय महिला मंडलों, युवक मंडलों, युवा कांग्रेस के सदस्यों और महिला कांग्रेस की सदस्यों ने एनएच-पांच की बहाली कार्य में जुटे श्रमिकों, मजदूरों और वाहन चालकों को खाने-पीने की सुविधा के साथ-साथ फल भी प्रदान किए।