फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Traffic plan ready for Virbhadra Singh's funeral in Rampur, Only VIP vehicles will be allowed in the city, The student school will have parking facility for 50 vehicles.

रामपुर में वीरभद्र सिंह के अंतिम संस्कार के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार

Fri, 09 Jul 2021 07:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की शनिवार को निकलने वाली शवयात्रा के लिए रामपुर में ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया गया है। 20 हजार से ज्यादा लोगों के शरीक होने के अनुमान के हिसाब से व्यवस्था की जा रही है। पदम पैलेस रामपुर में वीरभद्र सिंह का शव अंतिम दर्शन को रखा जाएगा। इसके बाद शवयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें उनके हजारों समर्थक और प्रशंसक भाग लेंगे। ऐसे में यहां ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न न हो, इसको लेकर प्रशासन ने रोडमैप तैयार किया है। बड़े वाहनों को जहां वजीर बावड़ी वाया झाकड़ी होकर भेजा जाएगा, वहीं किन्नौर से आने वाले वाहनों को पाटबंगला मैदान, जबकि शिमला की ओर से आने वाले वाहनों को खोपड़ी मंदिर से पूर्व ही पार्क करना होगा। शहर में केवल वीआईपी वाहनों की ही एंट्री हो पाएगी। इसके चलते पदम छात्र स्कूल में करीब 50 वाहनों को पार्क करने की सुविधा रहेगी। वहीं किन्नौर की ओर से आने वाले वाहनों को पाटबंगला मैदान में पार्क किया जाएगा। वहीं पुलिस और रिजर्व के 120 जवान रामपुर के चप्पे चप्पे पर तैनात होकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखेंगे। स्थानीय प्रशासन ने इस दौरान शामिल होने वाले लोगों से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अंत्येष्टि के दिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल होंगे, जो यहां हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचेंगे। इसके अलावा कांग्रेस शासित प्रदेशों के दिग्गज नेताओं के शामिल होने की भी संभावना है। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर उचित प्रबंध कर लिए हैं। शिमला से आने वाले वाहनों को खोपड़ी मंदिर से पूर्व और किन्नौर से आने वाले वाहनों को पाटबंगला मैदान में पार्क करने की सुविधा रहेगी। बड़े वाहनों को वजीर बावड़ी वाया झाकड़ी होकर भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed