{"_id":"668fc9d65531f14b110a9131","slug":"traffic-jam-in-reckong-peo-people-worried-kinnaur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-118620-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में जाम की समस्या से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में जाम की समस्या से लोग परेशान
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पहुंचने वाले हजारों लोग झेल रहे परेशानियां, सड़क पर बेतरतीब वाहनों की पार्किंग से बढ़ी समस्या, राहगीरों और स्कूली बच्चों का पैदल चलना हुआ दुश्वार
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला(किन्नौर)।
जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या और बेतरतीब पार्किंग समस्या बढ़ा रही है। इन दिनों पर्यटन सीजन भी चरम पर है। इसके चलते वाहनों की आवाजाही करने में दिक्कतें आ रही हैं। जिला मुख्यालय में यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। गौर हो कि जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में जाम की समस्या लगातार विकराल रूप धारण कर रही है। वाहनों की आवाजाही बढ़ने के कारण सफर करना परेशानियों भरा बना हुआ है। जिला मुख्यालय के चलते यहां विभिन्न विभागीय कार्यों से जिले की 73 पंचायतों से ग्रामीण यहां पहुंचते हैं। ऐसे में यहां पहुंचने वाले वाहनों की संख्या को देखते हुए पर्याप्त पार्किंग का अभाव है। वहीं, इन दिनों जिले में पर्यटक खासी संख्या में पहुंच रहे हैं, जिसके चलते यहां वाहनों की आवाजाही बढ़ने के कारण जाम की समस्या बढ़ गई है। सबसे अधिक परेशानी सड़क किनारे पार्क किए वाहनों से हो रही है। इस कारण यहां से बड़े वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो जाती है। वहीं, पुलिस प्रशासन भी यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में नाकाम साबित हो रहा है। ऐसे में जिलेभर से यहां पहुंचने वाले हजारों ग्रामीण और खासकर स्कूल के बच्चों को पैदल आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। रिकांगपिओ में वर्षों से पार्किंग के निर्माण की मांग उठती रही है, लेकिन आज भी यहां एक पार्किंग की खासी जरूरत है, ताकि यहां पहुंचने वाले वाहनों को पार्क करने की सुविधा उपलब्ध हो सके। जिले के ग्रामीणों ने यहां पार्किंग की उचित व्यवस्था करने और जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
पुलिस को दिए जाएंगे निर्देश
रिकांगपिओ में बढ़ती जाम की समस्या से निपटने के पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए जाएंगे। पुलिस को यातायात व्यवस्था बनाए रखने को कहा जाएगा। -डॉ. अमित कुमार शर्मा, उपायुक्त किन्नौर