फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Tourist places are back in full swing, advance bookings have started in hotels.

Rampur Bushahar News: पर्यटन स्थलों पर लौटी रौनक, होटलों में एडवांस बुकिंग शुरू

Sun, 10 May 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tourist places are back in full swing, advance bookings have started in hotels.
वीकएंड पर कसौली बाजार में घूमने के लिए आए पर्यटक व स्थानीय लोग। संवाद
कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर लगी वाहनों की कतारें, कसौली में पार्किंग फुल
विज्ञापन

पर्यटकों के आने से होटल व्यवसायी उत्साहित
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। निचले मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर रौनक लौट आई है। विशेष रूप से सोलन जिले के धर्मपुर और कसौली में पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा दर्ज किया गया है। गर्मी से राहत पाने के लिए बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे होटलों और होम स्टे में एडवांस बुकिंग का दौर शुरू हो गया है।

वीकेंड शुरू होने से पहले, यानी शुक्रवार से ही कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर पर्यटकों के वाहनों की कतारें लग रहीं हैं। रविवार को कसौली पर्यटन क्षेत्र में पर्यटकों की आमद इतनी अधिक रही कि कैंट क्षेत्र की पार्किंग पूरी तरह भर गई। पर्यटक मालरोड, हेरिटेज मार्केट और सनसेट पॉइंट पर सुहावने मौसम का आनंद लेते देखे गए। हिमाचल में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण पहाड़ों का मौसम अभी भी ठंडा और खुशनुमा बना हुआ है। कसौली के ठंडे मिजाज का लुत्फ उठाने के लिए हजारों पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। पर्यटकों का कहना है कि निचले क्षेत्रों की झुलसा देने वाली गर्मी के मुकाबले यहां की ठंडक काफी सुकून देने वाली है। पर्यटकों की बढ़ती आमद से स्थानीय होटल व्यवसायी काफी उत्साहित हैं। क्षेत्र के अधिकतर होटल और होम स्टे वीकेंड पर फुल बुकिंग के साथ चल रहे हैं। कारोबारियों के लिए यह सीजन कमाई का मुख्य जरिया है और वे पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed