फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Tourist destinations Kalpa and Narkanda receive season's first snowfall

Rampur Bushahar News: पर्यटक स्थल कल्पा और नारकंडा में सीजन का पहला हिमपात

Fri, 23 Jan 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
.काजा, सांगला, छितकुल और जलोड़ी जोत में भी हुई भारी बर्फबारी
विज्ञापन


. रामपुर, भावानगर, ज्यूरी, आनी, निरमंड भी सुबह से बारिश जारी
. किन्नौर के चार मार्ग बंद, हुई पांच इंच तक हुई बर्फबारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जनजातीय जिले किन्नौर के पर्यटक स्थल कल्पा, शिमला के नारकंडा और ठियोग में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। कल्पा में शुक्रवार शाम तक पांच इंच बर्फबारी दर्ज की गई। इसके अलावा काजा, सांगला, छितकुल और जलोड़ी जोत में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई है। इन क्षेत्रों में 5 नवंबर को सीजन की पहली बर्फबारी हुई थी। निचले क्षेत्र रामपुर, भावानगर, ज्यूरी, आनी, निरमंड और सैंज में दिनभर बारिश होती रही। बारिश और बर्फबारी का दौर सुबह करीब 7 बजे से शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। बर्फबारी ने किन्नौर में दुश्वारियां भी बढ़ा दी हैं। जिले में चार मुख्य मार्ग बंद हैं, जबकि अन्य पर भी फिसल हो गई है। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में दो इंच बर्फबारी हुई है। पर्यटक स्थल कल्पा में शुक्रवार शाम तक पांच इंच बर्फबारी हुई। कल्पा को जाने वाली सड़क सिर्फ चार गुणा चार वाहनों के लिए खुली है। सांगला में चार इंच, मुरंग में तीन इंच, पुह में चार इंच, नाकों में तीन इंच, नमगिया में चार इंच बर्फबारी हुई है। छितकुल में पांच इंच बर्फबारी दर्ज की गई है। सांगला से छितकुल का मार्ग बंद है। चांगों में दो इंच बर्फबारी दर्ज की गई है। चांगों के मार्ग पर भी यातायात बंद है। निचार में तीन इंच बर्फबारी दर्ज की गई है। निचार का मार्ग भी बदं है। वहीं, कुल्लू के जलाड़ी जोत में करीब ढाई फुट बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed