फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   To get rid of dengue, sanitization will be done through fogging machine in the city.

Rampur Bushahar News: डेंगू से निजात के लिए शहर में फॉगिंग मशीन से होगी सेनिटाइजेशन

Tue, 03 Sep 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
बीएमओ रामपुर ने पार्षदों को डेंगू के लक्षण और बचाव पर किया जागरूक, घर-घर जाकर लोगों को डेंगू के बारे में किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। शहर में लगातार पांव पसार रहे डेंगू मच्छर से निजात दिलाने के लिए अब नगर परिषद फॉगिंग स्प्रे का इस्तेमाल करेगी। मंगलवार को नप के पास मशीन पहुंची और शाम से शहर को सेनिटाइज करने का कार्य शुरू हो गया।
वहीं, नगर परिषद ने अब शहर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर लोगों को डेंगू रोग के बारे में जागरूक करने का भी निर्णय लिया है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग रामपुर की ओर से नगर परिषद क्षेत्र में बढ़ते जा रहे डेंगू रोग के मामलों को देखते हुए जागरुकता शिविर लगाया। बीएमओ रामपुर डॉ. आरके नेगी ने नगर परिषद अध्यक्ष और पार्षदों को विस्तार से डेंगू के लक्षणों और बचाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने नगर परिषद से आह्वान किया कि वे विभिन्न वार्डों में लोगों से साफ-सफाई रखने की अपील करें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को बरते जाने वाली सावधानियों का पालन करें। खुले स्थानों और घरों के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। उन्होंने बताया कि डेंगू मच्छर के काटने के बाद इसके लक्षण एक सप्ताह बाद सामने आते हैं। इस मच्छर के काटने का समय सुबह सूर्योदय होने के समय और सूर्यास्त के समय अधिक रहते हैं। डेंगू से निजात के लिए सभी को सावधानी बरतनी जरूरी है। शहर में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं, जिसे देखते हुए लोगों को घर-घर जाकर जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने नप के विभिन्न वार्डों में रह रहे लोगों को पार्षदों के जरिये जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर परिषद ने फॉगिंग सेनिटाइजिंग मशीन मंगवा दी है। मंगलवार शाम को वार्ड-तीन और चार में सेनिटाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। डेंगू से बचाव को लेकर लोगों को घर घर जाकर जागरूक किया जाएगा। - बीआर नेगी, नगर परिषद , कार्यकारी अधिकारी




पार्षदों को जागरूक करने पहुंचा स्वास्थ्य विभाग, पार्षद रहे नदारद

मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में आयोजित बैठक में डेंगू जैसे घातक रोग से बचाव के बारे में जागरूक करने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तो पहुंचे, लेकिन शहर और आसपास के वार्डों के पार्षदों ने बैठक से कन्नी काट ली। ऐसे में डेंगू रोग को लेकर व्यापक स्तर पर कैसे जागरूकता फैलाई जा सकती है। नगर परिषद के नौ वार्डों में से केवल चार वार्डों के पार्षदों ने ही इस बैठक में हाजिरी भरी, जबकि पांच पार्षद बैठक में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed