फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Tips given in training to officers posted on Lok Sabha election duty

Rampur Bushahar News: चुनावी कर्मियों के ईवीएम मशीन चलाने के संशय किए दूर

Fri, 24 May 2024 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Tips given in training to officers posted on Lok Sabha election duty
रामपुर कॉलेज में लोकसभा चुनाव को लेकर इलेक्शन कानूनगों कर्मचारियों जानकारी देते हुए
लोकसभा चुनावी ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को प्रशिक्षण में दिए टिप्स, रामपुर विस से बाहर शिमला ग्रामीण, ठियोग, चौपाल के लिए 27 और 28 मई को रवाना होंगे कर्मी, 29 मई को होगा अंतिम पूर्वाभ्यास, 30 मई को पोलिंग बूथ के लिए जाएंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। लोकसभा चुनाव के लिए तैनात चुनावी अधिकारियों का ईवीएम मशीनों को संचालित करने के संशय दूर किए गए। शुक्रवार को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर ऑफिसर, पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी और मतदान कर्मचारियों का दूसरा पूर्वाभ्यास पीजी कॉलेज रामपुर के सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने की। प्रशिक्षण में एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैनात अधिकारियों को निर्वाचान सामग्री, ईवीएम मशीन, वीवीपैट, मॉक पोल, राजनीतिक पार्टियों के पोलिंग एजेंट के रोल, मतदान केंद्र में पहुंचने का समय, मतदान केंद्र में मोबाइल फोन साथ न रखने, मतदान के समय वोटिंग मशीन और वीवीपैट को ऐसे स्थान पर स्थापित करने, जहां मतदान की गोपनीयता बनी रहे, ईवीएम कंट्रोल यूनिट को सील करने के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने अधिकारियों को सभी ईवीएम मशीनें चुनाव आयोग की ओर से अधिकृत वाहनों में ही ले जाने और लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी रामपुर विधानसभा क्षेत्र से बाहर शिमला ग्रामीण, चौपाल और ठियोग के लिए लगी है, उनको 27 और 28 मई को रवाना किया जाएगा। उनका अंतिम पूर्वाभ्यास 29 मई को उनके संबंधित पोलिंग स्टेशन में होगा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में जो अधिकारी और कर्मचारी लोकसभा चुनावी ड्यूटी में तैनात होंगे, उनका भी अंतिम पूर्वाभ्यास 29 मई को होगा और 30 मई को अपने-अपने पोलिंग बूथों के लिए रवाना होंगे। इस पूर्वाभ्यास में तहसीलदार ननखड़ी निखिलेश, बीडीओ रामपुर अभिषेक, नायब तहसीलदार सराहन प्रेम सिंह नेगी और इलेक्शन कानूनगो रामपुर देविंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर निर्वाचन विभाग की ओर से एक मतदान केंद्र स्थापित कर लोकसभा चुनाव में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने बैलेट पेपर के माध्यम से अपने मत का प्रयोग किया। -संवाद

रामपुर कॉलेज में लोकसभा चुनाव को लेकर इलेक्शन कानूनगों कर्मचारियों  जानकारी देते हुए

रामपुर कॉलेज में लोकसभा चुनाव को लेकर इलेक्शन कानूनगों कर्मचारियों जानकारी देते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article