फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Tipper breaks down in Kholti Nala; traffic stalled for four hours.

Rampur Bushahar News: खोलटी नाला में टिपर खराब, चार घंटे यातायात ठप

Sun, 30 Aug 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
बीच सड़क पर खड़ा होने से यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। तकलेच के समीप खोलटी नाला में रविवार सुबह बीच सड़क पर टिपर खराब हो गया। इसके चलते करीब चार घंटे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। सड़क के बीचोबीच टिपर खड़ा होने से 12/20 घाटी और रोहड़ू की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही। इससे स्थानीय ग्रामीणों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
टिपर सुबह करीब 7:45 बजे खराब हुआ। इसके बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गईं और कई वाहन फंस गए। सड़क बंद होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद करीब 11:30 बजे टिपर को सड़क से हटाया गया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका। मार्ग खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

तकलेच के प्रधान सुनील कायथ ने बताया कि रविवार सुबह खोलटी नाला में टिपर सड़क पर खराब हो गया था। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। करीब 11:30 बजे टिपर हटाने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed