फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Time table came in the way, tourists could not reach Chitkul

Rampur Bushahar News: समय सारिणी आई आड़े, छितकुल नहीं पहुंच पाए पर्यटक

Wed, 01 Jan 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
नए साल में कारोबारियों के हाथ लगी निराशा
विज्ञापन

सुबह 10 से शाम 3 बजे तक ही छितकुल के लिए आवाजाही से हुई समस्या

बस सेवा ठप, छोटे वाहनों के चालान कर रही पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के पर्यटन स्थल छितकुल में नए साल के जश्न को लेकर हजारों पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद लगाए कारोबारियों का सपना टूट गया। प्रशासन ने बर्फबारी के मद्देनजर सांगला से छितकुल जाने की समय सारणी निर्धारित की है, जबकि परिवहन निगम की बस सेवा भी ठप है। ऐसे में पर्यटकों का सांगला से छितकुल पहुंचना मुश्किल हो गया है। कारोबारियों में इसको लेकर रोष है।
कारोबारियों ने नए साल में अच्छी-खासी आमदनी की उम्मीद लगाई थी। पर्यटकों के न पहुंचने से उनका कारोबार पूरी तरह से ठप हो गया है। गौर हो कि जिला प्रशासन ने बर्फबारी के बाद सुबह 10 बजे से पहले और दोपहर बाद तीन बजे के बाद सांगला से छितकुल के लिए वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। इसके चलते पर्यटक छितकुल नहीं पहुंच पाए। छितकुल में आय कमाने का संसाधन होटल, होम स्टे और दुकानें हैं। इसके अलावा छितकुल में न सेब बगीचे हैं न ही कोई अन्य संसाधन। व्यापार मंडल छितकुल के प्रधान राजेश नेगी ने कहा कि अगर कोई शिमला से छितकुल आ रहा है तो वह तीन बजे सांगला कैसे पहुंचेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि शाम का समय कम से कम पांच बजे किया जाना चाहिए, ताकि पर्यटक छितकुल पहुंच सके और यहां के कारोबारियों की आर्थिक स्थिति सुधर सके। उन्होंने बताया कि सुबह का समय 10 बजे ठीक निर्धारित किया गया है। प्रशासन ने छितकुल क्षेत्र की अनदेखी की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कड़छम से सांगला तक कई जगह पहाड़ों से चट्टानों के गिरने का खतरा रहता है। प्रशासन यह नहीं समझ रहा कि नववर्ष में ही पर्यटक छितकुल घूमने की योजना बना रहे हैं। क्षेत्र के लिए कोई बस सेवा नहीं चल रही है। इस कारण स्थानीय लोग फोर बाई फोर वाहनों में पर्यटकों को सांगला तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। छितकुल की ओर से आ रही गाड़ियों का पुलिस चालान कर रही है। सांगला से छितकुल तक भी ऐसे ही वाहनों से पर्यटक आ रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग से छितकुल के लोगों को राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता ने कहा कि दो से छह जनवरी तक मौसम खराब रहने की एडवाइजरी जारी की है। इस कारण सांगला से छितकुल की ओर वाहनों की आवाजाही के लिए समयसारिणी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed