फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Tikkar Jarol-Khamadi road to get a major facelift at a cost of crore

Rampur Bushahar News: टिक्कर-जरोल-खमाडी सड़क 35.93 करोड़ से होगी चकाचक

Wed, 29 Jul 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

ननखड़ी क्षेत्र की जीवनरेखा कही जाने वाली टिक्कर-जरोल-खमाडी सड़क जल्द चकाचक बनेगी। इस पर सीआरआईएफ के तहत 35.93 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हो गई है। भाजपा नेता कौल सिंह ने केंद्र सरकार की करोड़ों की दूसरी किस्त जारी करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है और आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सहयोग से ननखड़ी क्षेत्र को यह बड़ी सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इस महत्वपूर्ण सड़क के लिए केंद्र सरकार ने 54 करोड़ की पहली किस्त जारी की थी, जिसका कार्य प्रगति पर है। अब जारी हुई 35.93 करोड़ की राशि से 16 किलोमीटर लंबी सड़क का सुधारीकरण होगा। कौल ने कहा कि इस सड़क के बनने से ननखड़ी की 17 पंचायतों के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। सेब सीजन में बागवानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी। आवागमन आसान होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed