फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Thrills of volleyball, tug-of-war, and kabaddi in Nitthar starting August

Rampur Bushahar News: नित्थर में वॉलीबाल, रस्साकशी, कबड्डी का रोमांच 24 अगस्त से

Sun, 26 Jul 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
बीएमडी स्पोर्ट्स क्लब नित्थर ने बैठक में तैयार की आगामी रूपरेखा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)।
नित्थर क्षेत्र के आराध्य देवता साहिब बूढ़ा महादेव के सानिध्य में मनाए जाने वाले 12 भादो मेले से पहले बूढ़ा महादेव स्पोर्ट्स क्लब नित्थर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इस बार भी खेलकूद प्रतियोगिता 24 अगस्त से शुरू होगी। रविवार को देवता साहिब बूढ़ा महादेव के परिसर में पहली बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान बूढ़ा महादेव स्पोर्ट्स क्लब नित्थर मनजीत ठाकुर ने की। बैठक में फैसला लिया कि इस बार खेलकूद प्रतियोगिता खुली होगी। इससे पहले यह प्रतियोगिता पंचायत स्तर पर आयोजित की जाती थी। क्लब के अध्यक्ष मनजीत और महासचिव पवनेश ठाकुर ने कहा कि वॉलीबाल, कबड्डी, महिला रस्साकशी, महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता, शतरंज कनिष्ठ और वरिष्ठ प्रतियोगिता और रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा।


बैठक में नित्थर पंचायत प्रधान प्रवीण कुमार, उपप्रधान कुकू ठाकुर, उपप्रधान देहरा पंचायत ओम प्रकाश, प्रमोद ठाकुर, दीपक वर्मा, अंकज ठाकुर, रूबल ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, विक्की ठाकुर, मिलाप शर्मा, संदेशा नंद शर्मा, चंद्रपाल शर्मा और दिवेश ठाकुर सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed