फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Three persons sitting in a car arrested with 31.46 grams of chitta

Rampur Bushahar News: कार में बैठे तीन व्यक्ति 31.46 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Sun, 04 Jan 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
.कोटखाई पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़े आरोपी, दो आरोपी पंजाब और एक कोटखाई का निवासी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान निहारी में 31.46 ग्राम चिट्टे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। दो आरोपी पंजाब और एक कोटखाई का निवासी है। शनिवार रात को पुलिस की टीम गश्त करते हुए निहारी पहुंची। इसी बीच सड़क के किनारे खड़ी कार दिखाई दी। कार मेें तीन लोग बैठे हुए थे। कार में बैठे तीनों व्यक्तियों से रात के समय इस तरह खड़े रहने की वजह पूछी, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। शक पर व्यक्तियों सहित कार की तलाशी ली गई, तो 31.46 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान करमजीत सिंह (34) निवासी लुधियाना, पंजाब, गुरविंदर सिंह (36) निवासी बसंतनगर, लुधियाना, पंजाब और व्योम खोकटा (27) निवासी गांव शौन तहसील कोटखाई, जिला शिमला के रूप में हुई है। एसएसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed