फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Three-day 'Bees Shauj' fair concludes in Dehuri village, Ani

Rampur Bushahar News: आनी के देहुरी गांव में तीन दिवसीय बीस शौज मेले का समापन

Thu, 08 Oct 2026 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Three-day 'Bees Shauj' fair concludes in Dehuri village, Ani
तीन दिवसीय बीस शौज मेले के समापन पर देवी देवताओं के साथ लोग। संवाद
बीडीसी चेयरमैन सतपाल ठाकुर ने प्रतिभागियों को बांटे पुरस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी के जाबन क्षेत्र के देहुरी गांव में आराध्य देवी माता पछला के सानिध्य में आयोजित तीन दिवसीय बीस शौज मेले का वीरवार को समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्थानीय स्कूलों, महिला मंडलों और कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। समापन समारोह में बीडीसी अध्यक्ष सतपाल ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने मेले में भाग लेने वाले स्कूलों, महिला मंडलों और प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सतपाल ठाकुर ने कहा कि देहुरी में बीस शौज मेला पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक आस्था के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस मेले में देवता कुलक्षेत्र महादेव और देहुरी नाग ने भी शिरकत की। देव परंपरा के अनुसार, तीन दिनों तक चले इस मेले में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया और मेले का आनंद उठाया। मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं, कारदारों और मेला आयोजन समिति को बधाई दी। साथ ही क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना भी की। मेला कमेटी के अध्यक्ष परस राम ठाकुर ने बताया कि समापन दिवस पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय देहुरी के बच्चों ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नम्होंग के विद्यार्थियों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। महिला मंडल पनखड़, खोई, काथला और बुछेर वन के सदस्यों ने हिमाचली पहाड़ी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में लोक संस्कृति के रंग भर दिए। सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग अमर राठौर ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। वॉइस ऑफ आउटर की विजेता गायिका उषा भारद्वाज ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा, निरमंड के प्रसिद्ध गायक पीसी डोगरा और रिंकू सिरगड़िया ने भी अपनी गायकी से दर्शकों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष सतपाल ठाकुर, मेला कमेटी अध्यक्ष परस राम ठाकुर सहित कई अन्य सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article