{"_id":"63050de787bedd7ebc4dd78b","slug":"three-arrested-with-charas-in-theog-rampur-hp-news-sml419286143","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठियोग में चंडीगढ़ के तीन युवक चरस के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठियोग में चंडीगढ़ के तीन युवक चरस के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के ठियोग में पुलिस ने चंडीगढ़ के तीन युवकों से 325 ग्राम चरस बरामद की है। वाहनों की नियमित जांच के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को पुलिस की टीम ठियोग में नियमित रूप से वाहनों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक वाहन को तलाशी के लिए रोका तो इसमें बैठे युवक घबरा गए। इसके बाद पुलिस ने वाहन की गहनता से पड़ताल की तो इससे 325 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी अक्षय कुमार निवासी 951 डीप कांप्लेक्स, हल्लो माजरा, चंडीगढ़, रवि निवासी 951 डीप कांप्लेक्स, हल्लो माजरा, चंडीगढ़ और रंजीत सिंह निवासी हाउस नंबर 722, लाइट प्वाइंट, हल्लो माजरा, चंडीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी ठियोग कुलविंदर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।