फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Three accused arrested with 64 grams of Chitta in Kotkhai

Rampur Bushahar News: कोटखाई में 64 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार, 7 जुलाई तक पुलिस रिमांड

Sun, 05 Jul 2026 05:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहड़ू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहड़ू)। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2026 05:00 PM IST
सार

कोटखाई पुलिस ने एक वाहन की तलाशी के दौरान 64 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने तीनों को 7 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य संभावित आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
Three accused arrested with 64 grams of Chitta in Kotkhai
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला जिला के कोटखाई क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 64 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने तीनों आरोपियों को 7 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन

पुलिस थाना कोटखाई की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में सवार कोटखाई निवासी रक्षित चौहान, राहुल शर्मा और लवली शर्मा के कब्जे से करीब 64 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

विज्ञापन

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश किए जाने के बाद न्यायालय ने उन्हें 7 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था, इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसकी आपूर्ति किन क्षेत्रों में की जानी थी।

पुलिस अधीक्षक शिमला गौरव सिंह ने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ जिला पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी और इस अवैध कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed