फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Thousands of people in Kullu district will soon start receiving heli-taxi services

Rampur Bushahar News: रामपुर से चंडीगढ़, अब 35 मिनट की उड़ान

Mon, 24 Aug 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Thousands of people in Kullu district will soon start receiving heli-taxi services
​​शिंगला हैलीपैड। संवाद
सड़क का 10 घंटे का सफर होगा कम, हेली सेवा 35 मिनट में रामपुर से पहुंचाएगी चंडीगढ़
विज्ञापन

जल्द हेली सेवा होगी शुरू, रामपुर से चंडीगढ़ से तक 10 घंटे का सफर 35 मिनट में होगा पूरा
ट्रायल व ट्रेनिंग लैंडिंग पूरी हुई, समयसारिणी और दिन का जल्द जारी होगा शेड्यूल

रामपुर के शिंगला हेलीपोर्ट से किया जाएगा सेवाओं का संचालन
सड़क का 10 घंटे का सफर हवाई की उड़ान करेगी कम, हेली सेवा 35 मिनट में रामपुर से पहुंचाएगी चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दो साल से हेली सेवाओं का इंतजार कर रहे रामपुर और साथ लगते कुल्लू जिले के हजारों लोगों को जल्द हेली टैक्सी की सेवाएं मिलना शुरू होंगी। चंडीगढ़-शिमला-रामपुर के लिए इन हेली सेवाओं का संचालन रामपुर के शिंगला स्थित हेलीपोर्ट से किया जाएगा। हेली सेवाओं के लिए ट्रायल और ट्रेनिंग लैंडिंग पूरी हो चुकी है। जल्द ही क्षेत्र के लोगों को शिमला और चंडीगढ़ जाने की सुविधा शुरू हो जाएगी। इस सेवाओं के शुरू होने के बाद रामपुर से चंडीगढ़ तक 10 घंटे का सफर 35 मिनट में पूरा होगा और शिमला से चंडीगढ़ तक 6 घंटे का सफर 15 मिनट में पूरा होगा। हालांकि, हेली सेवा के समय और दिन का अभी निर्धारण होना बाकी है। क्षेत्र के लोगों के लिए यह राहत की खबर आई है। रामपुर और साथ लगते कुल्लू जिले के लोगों को रामपुर हेलीपोर्ट से हेली सेवाएं दी जा रही थीं, लेकिन वर्ष 2024 में यह हेली सेवा बंद कर दी गई थी। केंद्र सरकार की उड़ान-2 योजना के तहत लोगों को हेली सेवाओं का लाभ मिल रहा था लेकिन कुछ समय चलने के बाद यह सेवा बंद हो गई। हेली सेवा चलने से क्षेत्र के लोगों को समय पर शिमला पहुंचने की सुविधा मिल रही थी। खासकर, मरीजों को उपचार के लिए वाहनों के जरिये सफर करने से राहत मिली थी। अब फिर से सरकार की ओर से रामपुर हेलीपोर्ट से हेली टैक्सी सेवा शुरू करने की योजना तैयार की गई है। कुछ समय पूर्व शिमला स्थित हेलीपोर्ट में यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाओं और कार्यों को अंजाम दिया जा चुका है। योजना के तहत रामपुर से शिमला और शिमला से चंडीगढ़ तक जाने की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। हेली सेवाएं शुरू होने से मरीजों को आईजीएमसी शिमला, पीजीआई चंडीगढ़ सहित अन्य अस्पतालों में पहुंचने में राहत मिलेगी। पवन हंस लिमिटेड की ओर से संचालित की जाने वाली हेली टैक्सी सेवा को लेकर ट्रायल और ट्रेनिंग लैंडिंग पूरी हो चुकी है और अब जल्द ही इस रूट पर हेली सेवाएं शुरू होने की उम्मीद जगी है। जल्द ही क्षेत्र के लोगों को शिमला और चंडीगढ़ आने-जाने की सुविधा मिलेगी।



चंडीगढ़-शिमला-रामपुर रूट पर जल्द ही हेली टैक्सी सेवा चलने की उम्मीद है। सेवाएं शुरू करने को लेकर ट्रायल और ट्रेनिंग से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। हेली सेवा का समय और दिन का शेड्यूल जल्द जारी होगा, जिसके बारे में जल्द ही जानकारी साझा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

- हर्ष अमरेंद्र सिंह, एसडीएम रामपुर

शिंगला हैलीपैड। संवाद

शिंगला हैलीपैड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed