{"_id":"6947e049c60c5d47f00d363b","slug":"thoda-is-a-game-associated-with-dev-culture-and-dev-traditions-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-150593-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठोडा देव संस्कृति और देव परंपराओं से जुड़ा हुआ खेल : नरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठोडा देव संस्कृति और देव परंपराओं से जुड़ा हुआ खेल : नरेश
विज्ञापन
. शिलारू में भव्य मंडी जयराम सरकार की देन, हजारों बागवानों को मिल रहा लाभ
. शिलारू, अणू और परवाणू में सीए स्टोर बनाए कांग्रेस सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। मानणेशवर महाराज और डोम देवता जिम्मू के सानिध्य से जिम्मू का ऐतिहासिक मेला धूमधाम से मनाया गया। बिशु मेले के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में एपीएमसी पूर्व अध्यक्ष नरेश शर्मा उपस्थित रहे। मेले में ठोडा दल तोहनाल और ठोडा दल चदारा ने शानदार खेल प्रस्तुत किया। ठोडा दल जिम्मू और मेला कमेटी ने कहा कि जयराम ठाकुर की सरकार में अध्यक्ष रहते हुए नरेश शर्मा ने शिलारू में भव्य मंडी की सौगात दी है, जिसके लिए जनता ने उनका आभार जताया। नरेश शर्मा ने आयोजक कमेटी का आभार जताते हुए कहा कि ठोडा खेल हमारे पारंपरिक खेल के साथ देव संस्कृति और देव परंपराओं से जुड़ा हुआ खेल है। इस खेल से छेड़छाड़ न करते हुए हमें इसकी गरिमा को बनाए रखना होगा। नरेश शर्मा ने कहा कि पूर्व सरकार में रहते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मंडियों के साथ सीए स्टोर बनाने का भी प्रस्ताव रखा, जिसमें पराला का सीए स्टोर बनकर तैयार है। दूसरे चरण में शिलारू, अणू और परवाणू में भी तीन और सीए स्टोर प्रस्तावित थे। इससे हजारों किसानों और बागवानों को अपनी उपज को उचित समय पर बेचने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग कि है कि शिलारू, अणू और परवाणू में भी सीए स्टोर बनाए जाए। इस सफल आयोजन के लिए नरेश शर्मा ने आयोजक कमेटी और शमशेर सिंह को बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता लालचंद, दुर्गा सिंह ठाकुर, मनोज जिष्टू और सुरेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।