फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   There will be special Gram Sabhas in the Panchayats regarding the Panchayat elections.

Rampur Bushahar News: पंचायत चुनाव को लेकर पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएं

Mon, 22 Sep 2025 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
लोग अपने वार्ड और मतदान केंद्रों की मतदाता सूची की कर सकेंगे जांच
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)।
पंचायती राज संस्थाओं की चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची का संभावित प्रारूप-2025 तैयार कर लिया है। इस सूची की प्रतियां सभी पंचायतों में उपलब्ध करवाई गई हैं। विकास खंड कोटखाई की 26 पंचायतों में मतदाता सूची के अवलोकन के लिए विशेष ग्राम सभाएं होंगी। लोग अपने वार्ड और मतदान केंद्रों की मतदाता सूची की जांच कर सकेंगे। यदि किसी मतदाता का नाम छूट गया है या गलत है, तो उसपर सुझाव दर्ज करवाए जा सकते हैं। ग्राम सभाओं के अंत में कार्यवाही रजिस्टर पर हस्ताक्षर करना सभी लोगों के लिए अनिवार्य रहेगा। निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार 23 सितंबर को पंचायत बाग डुमेहर, बाघी, चौगन कुल्टी, क्यारवी, प्रेमनगर, महासू, रावला क्यार, गुम्मा और कलबोग में ग्राम सभाएं होंगी। 24 सितंबर काे पंचायत पराली-बदरुनी, क्यारी, पांदली, देवरी खनेटी, रामनगर, दरकोटी, देवगढ़ और रतनाड़ी में ग्राम सभाएं होंगी। 25 सितंबर काे पंचायत घुंडा-भड़ेच, थरोला, बखोल, हिमरी, पुड़ग, नगान, गरावग, बगाहर और पनोग में ग्राम सभाएं होंगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ग्राम सभा में केवल अवलोकन और सुझाव दर्ज किए जाएंगे, जबकि आपत्ति के लिए अलग से कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी पंचायत में निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर मतदाता सूची संभावित प्रारूप-2025 का अवलोकन करें और अपने सुझाव दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed