फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   There will be no electricity problem in Jubbal, power substation found

Rampur Bushahar News: जुब्बल में नहीं रहेगी बिजली की समस्या, विद्युत सब स्टेशन मिला

Sat, 05 Apr 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
There will be no electricity problem in Jubbal, power substation found
घूंगलीधार में 22 केवी विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण करते ​​शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने घूंगलीधार में 22 केवी विद्युत सब स्टेशन का किया लोकार्पण
विज्ञापन

1.17 करोड़ की लागत से सब स्टेशन का किया आधुनिकीकरण
1.22 करोड़ थे स्वीकृत, पांच लाख की हुई बचत

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को जुब्बल के घूंगलीधार में 22 केवी विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण किया। करीब एक करोड़ 17 लाख की लागत से सब स्टेशन का आधुनिकीकरण किया गया है। इसका कार्य रिकॉर्ड दो वर्ष से कम समय में पूरा किया गया है। इसके लिए एक करोड़ 22 लाख की राशि स्वीकृत की गई थी। इसमें से पांच लाख की बचत हुई है। शिक्षा मंत्री ने विभाग के वरिष्ठ अभियंताओं और अधिकारियों को बधाई दी। विद्युत मंडल जुब्बल के अधिकारियों ने बताया कि 22 केवी सब स्टेशन घूंगलीधार के आधुनिकीकरण से जुब्बल मंडल में बिजली आपूर्ति में और अधिक सुविधा होगी और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी। इससे पहले सर्दी और बरसात के दिनों में आधुनिक मशीनों के अभाव में बिजली आपूर्ति में समस्याओं का सामना करना पड़ता था।


शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि इस सब स्टेशन को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की शुरुआत उन्होंने 27 जून, 2023 को की थी। मात्र 2 वर्षों से भी कम समय में इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसी दृष्टि से उनके विधानसभा क्षेत्र जुब्बल नावर कोटखाई में विकास कार्य पूरे गति से चल रहे हैं। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने विश्राम गृह जुब्बल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, निदेशक हिमफेड भीम सिंह झौटा, विद्युत मंडल जुब्बल के वरिष्ठ अभियंता इंजीनियर कमलजीत, वरिष्ठ अभियंता जल शक्ति विभाग अजीत नेगी, एसएचओ जुब्बल चेतन चौहान अन्य सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed