फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   There will be no compromise on the quality of road construction: SDM

सड़क निर्माण की गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता : एसडीएम

Sun, 12 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
गानवी-फांचा सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम
विज्ञापन

लोक निर्माण और वन विभाग को सहयोग से कार्य करने के दिए निर्देश
ग्रामीणों ने विभाग की निगरानी और निर्धारित मानकों के तहत कार्य करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने गानवी-फांचा सड़क के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपमंडल रामपुर की दुर्गम पंचायत फांचा को जोड़ने वाली सड़क पर हो रहे निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने एतराज जताया था।
ग्रामीणों की शिकायत के बाद एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह गानवी-फांचा सड़क पर हो रहे कार्य का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने लोक निर्माण और वन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जहां सड़क के हिस्से तंग हैं, वहां सड़क चौड़ा करने और कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

फांचा पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने दो जुलाई को एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह को गानवी-फांचा सड़क निर्माण में कोताही के आरोप को लेकर ज्ञापन सौंपा था। ग्रामीणों ने सड़क के विस्तारीकरण और पक्का करने के कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप न होने और नियमों के अनुसार सड़क चौड़ा न होने की शिकायत की थी। उन्होंने लंबित विस्तारीकरण कार्य को जल्द पूरा करने और वन विभाग से आवश्यक अनुमति प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क निर्माण में बरती जा रही लापरवाही की शिकायत मिलने के बाद एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को गुणवत्ता से समझौता न करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़क के तंग हिस्सों को नियमानुसार चौड़ा करने और निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग को भी सड़क निर्माण कार्य में आवश्यक सहयोग देने को कहा।

एसडीएम की ओर से किए गए मौके के निरीक्षण पर ग्रामीणों ने आभार जताया। पूर्व पंचायत प्रधान सबेर चंद, बहादुर सिंह, सुरेश कुमार, अक्षय, सुनील कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित विभाग निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करे और ठेकेदार से निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed