फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   There is happiness in the village after martyr Rohit Negi was awarded the Shaurya Chakra

Rampur Bushahar News: बलिदानी रोहित नेगी को शौर्य चक्र मिलने से गांव में खुशी

Sat, 24 May 2025 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
There is happiness in the village after martyr Rohit Negi was awarded the Shaurya Chakra
शहीद रोहित नेगी के पिता माता और प​त्नि सहित बच्चे।
निगुलसरी एनएच पांच के पास बनेगा बलिदानी के नाम का स्मारक, मंत्री ने की घोषणाा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिला के तरांडा के बलिदानी हवलदार रोहित कुमार नेगी को मरणोपरांत दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया। इसपर उनके पिता अमर सिंह, माता कृष्णा देवी, बलिदानी रोहित की पत्नी भारत लक्ष्मी, बेटे पारनव और बेटी समायरा गर्व महसूस कर रहे हैं। पिता अमर सिंह ने कहा कि उन्हें अपने बेटे के बलिदान होने का गम है, वहीं बलिदानी बेटे को शौर्य चक्र मिलने से गर्व भी महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी बेटे का शौर्य चक्र प्राप्त करके इस समय वह चंडीगढ़ पहुंचे हैं। उनके साथ रोहित की पत्नी, बेटा और बेटी भी राष्ट्रपति के निमंत्रण पर दिल्ली गए थे। बेेटे को मरणोपरांत शौर्य चक्र मिला है। यह किन्नौर ही नहीं पूरे हिमाचल के लिए गर्व की बात है। उन्होंंने कहा कि भले की उनका बेटा बलिदान हुआ है, लेकिन उसका देश के लिए बलिदान होना गर्व की बात है। तरांडा पंचायत के उपप्रधान गोविद मौयान ने बताया कि बलिदानी रोहित नेगी को शौर्य चक्र मिलने से पूरा गांव गर्व महसूस कर रहा है। पिछले दिनों राजस्व एवं शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने तरांडा गांव दौरे के दौरान बलिदानी रोहित नेगी स्मारक बनाने की घोषणा की थी। उसके बाद मंत्री जगत सिंह नेगी की मौजूदगी में निगुलसरी एनएच-पांच के पास स्मारक बनाने के लिए जगह चयनित कर ली गई है। इस स्मारक को बनाने के लिए मंत्री ने 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है।


हिमस्खलन की चपेट में आने से हुए थे बलिदान
8 अक्टूबर, 2023 को जम्मू-कश्मीर में कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी निभाते हुए रोहित नेगी हिमस्खलन की चपेट में आने से बलिदान हो गए थे। देश उनकी बहादुरी और बलिदान को सदैव याद रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed