फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   There is a traffic jam in Ani for hours, people are suffering.

Rampur Bushahar News: आनी में घंटों तक लग रहा जाम, जनता हो रही बेहाल

Wed, 13 Nov 2024 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन नहीं कर पा रही पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन


हरिकृष्ण शर्मा

आनी (कुल्लू)। आनी बाजार में प्रतिदिन जाम से आम जनता बेहाल हो चुकी है। जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन आज तक कोई ठोस समाधान नहीं खोज पाई है। इसका खामियाजा प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली जनता को भुगतना पड़ रहा है। घंटों जाम में फंसने के बाद क्षेत्र की जनता अपने गंतव्यों तक देरी से पहुंच रही है।
जाम लगने से कई बार ग्रामीण रूटों पर चलने वाली बसें भी समय पर अपने-अपने स्थानों तक नहीं पहुंच पाती है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियां से दो चार होना पड़ रहा है। जाम से निपटने के लिए आनी बाजार में अधिकतर होमगार्ड के जवान ही ट्रैफिक बहाली में लगे होते हैं। ऐसे में जाम समय पर खुलवाना भी चुनौती भरा रहता है। हालांकि जाम की समस्या सड़क पर खडे़ बेतरतीब वाहनों से भी है। आनी के नए बस अड्डे से किरण बाजार तक करीब एक किमी सड़क पर प्रशासन की ठोस नीति न होने की वजह से जाम होने की समस्या विकराल है। इसके अलावा आनी के नए बस स्टैंड से बराड़ तक सड़क किनारे बेतरतीब वाहन खड़े रहने से भी जाम की समस्या विकराल हो रही है। एक दिन कार्रवाई के बाद फिर समस्या जस की तस बनी रहती है। क्षेत्र की जनता ने पुलिस प्रशासन से इस विकराल होती जा रही जाम की समस्या को दूर करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ का कहना है कि ट्रैफिक को दुरुस्त करने का कार्य थाना प्रभारी का है। इस संदर्भ में नेशनल हाईवे ऑथोरिटी को भी सड़क चौड़ा करने के लिए पत्र लिखा है। जाम की समस्या को दूर करने के लिए थाना प्रभारी को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed