फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   There are potholes all over the road leading to Shaak Pargana

Rampur Bushahar News: शाक परगने को जाने वाली सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे

Tue, 13 Jan 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
There are potholes all over the road leading to Shaak Pargana
नेरवा बस अड्डे व शाक परगने को जाने वाली सड़क पर बस से उठ रही धूल व सड़क पर बने गढ्ढे
लोक निर्माण विभाग नहीं कर पा सड़क दुरुस्त, ग्रामीण झेल रहे परेशानी
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़क पर वाहन चलते वक्त धूल से सन हो जाते हैं राहगीर
संवाद न्यूज एजेंंसी
नेरवा (रोहड़ू)।
नेरवा में खस्ताहाल सड़क और सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। हजारों लोग रोजाना इस सड़क से सफर करते हैं और हर वक्त हादसों का खतरा बना रहता है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क की हालत सुधारने की मांग की है। शाक परगने को जाने वाली सड़क लोक निर्माण विभाग की अनदेखी के कारण लोगों की परेशानी बनी हुई है। इस मुख्य सड़क से प्रतिदिन करीब 100 बसें नेरवा आती-जाती हैं। इसके अलावा सैकड़ों वाहन इस सड़क से गुजरते हैं। दो वर्ष पूर्व नेरवा बाजार से गुजरने वाले चौपाल-पांवटा साहिब मुख्य मार्ग की भट्ठी नाला से शीकियार तक मेटलिंग और टारिंग की कर दी गई, लेकिन उसके ठीक नीचे से नेरवा बस अड्डे को जाने वाली सड़क को छोड़ दिया गया। अब इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जब भी कोई वाहन इससे गुजरता है, तो अपने पीछे धूल-मिट्टी का गुबार छोड़ जाता है। राहगीर धूल से परेशान होते हैं। नेरवा बस अड्डे के पास बने घर धूल-मिट्टी से भर जाते हैं। सड़क के किनारे नालियां की व्यवस्था न होने के कारण बारिश के दौरान सड़क पर कीचड़ भर जाता है। बस अड्डे को जाने वाले मोड़ पर बहुत बड़ा गड्ढा बना हुआ है, जिसके चलते बस पूरी तरह से एक ओर झुक जाती हैं, जो कभी भी दुर्घटना का सबब बन सकता है। क्षेत्र के पवन गुप्ता, बिट्टू औक्टा, सुरेन्द्र राठौड़, ऋतिक कुमार, सतपाल, नाग चन्द, राम कुमार, आशु गुप्ता और बलदेव चौहान ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इस सड़क की मेटलिंग और टारिंग का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि हजारों राहगीरों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो पाए।


सड़क सुधारने को लेकर विभाग ने एस्टिमेट बना कर भेज दिया है। बजट मिलते ही मेटलिंग और टारिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। इसी सप्ताह सड़क पर बने गड्ढे भरवा दिए जाएंगे। --सुनील शर्मा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग नेरवा उपमंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article