{"_id":"5ffc52b38ebc3e2e7a15b23c","slug":"theog-nagar-parishad-rampur-hp-news-sml35739258","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद ठियोग की कमान कांग्रेस के हाथ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद ठियोग की कमान कांग्रेस के हाथ में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ऊपरी शिमला के ठियोग में हुए नगर परिषद के चुनाव के बाद कांग्रेस शहरी अध्यक्ष अनिल ग्रोवर ने अपने प्रत्याशियों को लेकर नगर परिषद पर अपनी पैठ बना ली है। वहीं, भाजपा सरकार के सत्तासीन होने के बावजूद भाजपा यहां अपना खाता भी नहीं खोल पाई।
बता दें कि रविवार को हुए चुनाव के बाद वार्ड नंबर 2 से शीला वर्मा आजाद उम्मीदवार, वार्ड 3 से विवेक थापर कांग्रेस, 4 से आजाद उम्मीदवार संजय शर्मा, 5 से अनिल ग्रोवर कांग्रेस, छह से नीतू कांग्रेस और वार्ड नंबर सात से आजाद उम्मीदवार दिनेश शर्मा ने जीत हासिल की है। इन चुनाव में भाजपा के सभी प्रत्याशियों के हाथ हार लगी है। इससे भाजपा का नगर परिषद ठियोग से पूरी तरह से सूपड़ा साफ हो गया है। शहरी कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि नगर परिषद अध्यक्ष पद पर विवेक थापर और उपाध्यक्ष पद पर रीना राय की ताजपोशी हो सकती है। रीना राय पहले ही निर्विरोध पार्षद चुनी गई हैं। भले ही प्रदेश में भाजपा की सरकार हो लेकिन वर्तमान नप के चुनावों में भाजपा ने वार्ड नंबर 2 से निर्मल ठाकुर, 3 से किशोरी ठाकुर, 5 से वंदना सूद, 6 से निर्मला और वार्ड नंबर 8 से अमित वर्मा पर अपना दांव खेला था लेकिन कोई भी प्रत्याशी जीत हासिल नहीं कर पाया।