{"_id":"668d3be2724a5173e60046ef","slug":"theog-mla-kuldeep-rathore-awarded-the-winners-of-under-19-competition-rampur-hp-news-c-19-sml1001-377586-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग विधायक कुलदीप राठौर ने नवाजे अंडर-19 प्रतियोगिता के विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग विधायक कुलदीप राठौर ने नवाजे अंडर-19 प्रतियोगिता के विजेता
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोग में सोमवार को आयोजित ठियोग खंड की अंडर-14 छात्र-छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक कुलदीप राठौर ने सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने विजेताओं को बधाई दी और जीवन में खेलकूद में हिस्सा लेकर स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त अध्यापक देवेंद्र प्रकाश शर्मा ने किया था। इस खंड स्तरीय प्रतियोगिता में 25 स्कूलों के 700 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं के वर्ग में वॉलीबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोग विजेता रहा। वहीं, कबड्डी प्रतियोगिता में हिमालयन पब्लिक स्कूल ठियोग, खो-खो में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग और बैडमिंटन में राजकीय माध्यमिक पाठशाला शिल्ली मेहला विजेता रहा। छात्रों के वर्ग के हुए फाइनल मुकाबलों में वॉलीबाल में माहेश्वरी पब्लिक स्कूल चियोग विजेता रहा, जबकि कबड्डी में डीएवी स्कूल ठियोग विजेता बना। इसके अलावा खो-खो और बैडमिंटन में राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग ने विजेता की ट्राॅफी पर कब्जा जमाया ।
विधायक ने पुराने भवन की मरम्मत का दिया आश्वासन
शिमला। खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे विधायक कुलदीप राठौर के समक्ष स्कूल प्रबंधन समिति और स्कूल प्रधानाचार्य ने पुराने भवन की मरम्मत और नए भवन के निर्माण की मांग उठाई। इस पर विधायक ने जल्द इन कार्यों को शुरू करवाने का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य सारिका आहूजा ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया।