फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   theft case in podiyan mahasu temple

महासू देवता मंदिर पौड़ियां से मूर्ति चोरी

Thu, 21 Jul 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू़)। उपमंडल चौपाल की पौड़िया पंचायत में चोरों ने महासू मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर मंदिर से एक मूर्ति और तीन हजार रुपये की नकदी उड़ाकर ले गए हैं जबकि लॉकर को तोड़ने में वह असफल रहे।
विज्ञापन

पुजारी ने सुबह मंदिर में सामान बिखरा देखकर स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार चोरों ने बुधवार रात इस घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मुख्यद्वार को तोड़कर घटना को अंजाम दिया है। घटना का पता उस समय चला जब पौड़िया के ढुलाह गांव निवासी मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा वीरवार सुबह करीब 9:00 बजे मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे। पुजारी ने मंदिर का दरवाजा टूटा पाया और भीतर जाने पर देखा कि सामान इधर-उधर बिखरा पाया।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी सूचना मंदिर के अन्य पुजारियों और स्थानीय लोगों को दी। सूचना मिलने पर पुजारी और स्थानीय लोग मंदिर में एकत्रित हो गए और इसकी सूचना नेरवा पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसएचओ नेरवा जयंत करण गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मंदिर के भीतर जांच करने पर पाया कि एक छोटी मूर्ति, तांबे, सोने और चांदी से निर्मित ‘सोलाह’ और करीब तीन हजार रुपए की नकदी चोरी हुई है।

चोरों ने मंदिर के भीतर रखे लॉकर को तोड़ने की भी कोशिश की थी, लेकिन इसमें कामयाब नहीं हो पाए। नेरवा के डीएसपी चौपाल राजकुमार ने कहा कि पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed