फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   theft case in lomesh rishi temple aani

लोमश ऋषि मंदिर में दानपात्र तोड़कर 45 हजार रुपये उड़ाए

Mon, 30 May 2022 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। जिला कुल्लू के आनी उपमंडल के लोमश ऋषि मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। शातिरों ने दो दानपात्रों को तोड़कर करीब 45 हजार रुपये की राशि उड़ा ली है। यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान करने में जुट गई है। यह सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन

देवता कारदार मीनाराम ने बताया कि चोर ने 27 मई की मध्यरात्रि को इस घटना को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि आरोपी चेहरे पर नकाब डालकर मंदिर में दाखिल हुआ और दो दानपात्र तोड़कर चढ़ावे की राशि को चुराया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगले दिन सुबह 5:30 बजे जब पुजारी मंदिर में पहुंचा तो उन्होंने मुख्यद्वार का ताला टूटा हुआ पाया। पुजारी ने फौरन इसकी सूचना उन्हें दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मंदिर से जरूरी साक्ष्यों को एकत्रित करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी आनी रविंदर नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed