{"_id":"6697c80d68d59899ef091bf5","slug":"theft-attempt-in-mahabuddhi-buddhist-temple-report-registered-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-118895-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: महाबौद्धी बौद्ध मंदिर में चोरी प्रयास, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: महाबौद्धी बौद्ध मंदिर में चोरी प्रयास, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पुजारी लामा के कमरे से 13 हजार रुपये किए चोरी
किन्नौर पुलिस ने मामला दर्ज करके शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ( किन्नौर)। रिकांगपिओ के नजदीक महाबौद्धी बौद्ध मंदिर में चोरी का प्रयास। मंदिर के ताले नहीं टूटे तो चोर पुजारी लामा के कमरे से 13 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही रिकांगपिओ पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। पुलिस ने बौद्ध मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
किन्नौर महाबौद्धी बौद्ध मंदिर ब्रेलेगी से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब पांच बजकर 18 मिनट पर पुजारी लामा पूजा करके अपने घर दाखों के लिए निकले गए। सुबह जब कुछ महिलाएं पूजा करने आईं तो उन्होंने देखा कि मंदिर का किसी ने ताला तोड़ने की कोशिश की है। इस पर उन्होंने इसकी सूचना सोनम लामा को दी। लामा ने इसकी सूचना रिकांगपिओ पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार चोर ने सबसे पहले महाबौद्धी बौद्ध मुख्य मंदिर में चोरी करने का पूरा प्रयास किया, लेकिन ताला नहीं तोड़ पाया। इसके मंदिर के पिछली ओर लगी खिडकी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन चोर खिड़की को तोड़ने मेें असफल रहा। इसके बाद चोर पुजारी लामा के कमरे से कुछ नकदी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
उधर, एसपी किन्नौर अभिषेक एस ने बताया कि किन्नौर महाबौद्धी बौद्ध मंदिर के मुख्य लामा के कमरे से कुछ नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोर काे पकड़ लिया जाएगा।