फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The workers of Nathpa-Jhakri opened a front against the management

Rampur Bushahar News: नाथपा-झाकड़ी के कामगारों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

Wed, 26 Apr 2023 10:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। लंबित मांगों को लेकर बुधवार को कामगारों ने परियोजना के झाकड़ी परियोजना के खिलाफ मोर्चा खोला। बीते लंबे समय से कामगारों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर प्रबंधन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को सतलुज जल विद्युत निगम कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन 1500 मेगावाट नाथपा-झाकड़ी ने झाकड़ी बस स्टैंड पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू जिला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा, नीलदत्त, यूनियन महासचिव कामराज और कोषाध्यक्ष पवन ने कहा कि नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन 1500 मेगावाट प्रबंधन को यूनियन मजदूरों की समस्याओं को लेकर पत्रों के माध्यम से कई बार सूचित कर चुकी है। बावजूद इसके प्रबंधन का यूनियन के साथ किसी भी प्रकार की बातचीत न करना प्रबंधन का मजदूरों के प्रति अड़ियल रवैये को दर्शाता है।
विज्ञापन

मजदूर नेताओं ने कहा कि मजदूरों को हर वर्ष कानूनन जूता-वर्दी भत्ता दिया जाता है, जो कि इस वर्ष टेंडर की अवधि बढ़ने के बावजूद मजदूरों को नहीं दिया गया। इसके अलावा मजदूरों की समस्याओं के निदान के लिए खोले गए वेलफेयर दफ्तर को भी बंद कर रखा है। यूनियन ने चेताते हुए कहा कि यदि समय रहते मजदूरों को जूता-वर्दी भत्ता और कल्याण कार्यालय नहीं खोला गया तो मजदूरों का यह धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। अगर प्रबंधन इसी प्रकार से अड़ियल रवैया अपनाएगी तो 412 मेगावाट बायल (रामपुर) और लूहरी परियोजना में भी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विद्या, निशा, राकेश, प्रवीण शर्मा, राजेंद्र भंडारी, राजेश, शुरम लाल, कली, कौल राम, दिल मुनी, कमला, जिया लाल, प्यारे लाल, दौलत राम, तिलक, नीटू, पवन ठाकुर, भागपुर, राजकुमार, यशवंत, शिव लाल और देवेंद्र सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed