{"_id":"683701310073b8f19e049bf2","slug":"the-three-day-competition-organized-by-nav-yuvak-mandal-samarkot-concluded-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-135975-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अढ़ाल ने जीती ग्रामीण स्तरीय वाॅलीबाल की ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अढ़ाल ने जीती ग्रामीण स्तरीय वाॅलीबाल की ट्रॉफी
विज्ञापन
नवयुवक मंडल समरकोट की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नवयुवक मंडल समरकोट की ओर से आयोजित 57वीं ग्रामीण स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई है। समापन समारोह में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वाॅलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खशाधार टीम और अढ़ाल टीम के बीच खेला गया, जिसमें अढ़ाल ने खशाधार का हराकर विजेता ट्राॅफी जीती। वाॅलीबाल में बेस्ट प्लेयर का खिताब खशाधार टीम के अभय को दिया गया। बेस्ट स्पाइकर का खिताब अढाल टीम के प्रशांत को दिया गया और बेस्ट लिफ्टर खशाधार टीम के स्पर्श को चुने गए। वाॅलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम को 36 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 18 हजार रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में दी गई। लोकनृत्य प्रतियोगिता में राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय समरकोट ने प्रथम स्थान, एनसीपी समरकोट ने द्वितीय और राजकीय राजकीय माध्यमिक स्कूल शरमाली ने तृतीय स्थान हासिल किया। कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मचोती विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पंद्राणु की टीम उपविजेता रही। इस अवसर पर नवयुवक मंडल के प्रधान नरेश नेगी, उपप्रधान जगदीप चौहान, सचिव संदीव चौहान सहित मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।