{"_id":"673b2f4e207e3f14680b3b01","slug":"the-team-of-chaupal-and-theog-was-the-winner-on-the-second-day-of-inter-tehsil-under-18-cricket-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-125002-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अंतर तहसील अंडर-18 क्रिकेट के दूसरे दिन चौपाल और ठियोग की टीम रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अंतर तहसील अंडर-18 क्रिकेट के दूसरे दिन चौपाल और ठियोग की टीम रही विजेता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। शिमला जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित अंतर तहसील अंडर-18 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच चूड़ेश्वर वारियर चौपाल और के कांत क्रिकेट के एनके राइसिंग स्टार ननखड़ी के बीच खेला गया। इस मैच में चूड़ेश्वर वारियर चौपाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। सक्षम के 39 रन और अयान के 31 रन की मदद से निर्धारित बीस ओवर में 149 रन बनाए। ननखड़ी की ओर से सूजल ने तीन और आदित्य ने दो विकेट हासिल किए। उनके लक्ष्य का पीछा करते हुए ननखड़ी की टीम 20 ओवर में 110 रन बना सकी। चौपाल के लिए राहुल और ध्रुव ने 2-2 विकेट लिए। इस मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सक्षम को चुना गया। इस प्रतियोगिता का दूसरा मैच शिमला अर्बन ब्लास्टर व ठियोग डाइनामाइट्स बीच खेला गया। इस मैच में शिमला अर्बन ब्लास्टर की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में शौर्य चंदेल के शानदार शतक और नमन के 40 रनों की मदद से चार विकेट खोकर 219 रन बनाए। ठियोग की ओर से विशरभा ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ठियोग की टीम ने रोमांचक मुकाबले में विशरभा के 98 रन व अंशित के नाबाद 80 रनों की मदद से आठ विकेट से 19.4 ओवर में मैच जीत लिया। इस मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब विशरभा को दिया गया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन का पहला मैच मंगलवार को चूड़ेश्वर वारियर चौपाल व हाटेश्वरी वारियस जुब्बल के मध्य और दूसरा मैच के एनके राइसिंग स्टार ननखड़ी बनाम ठियोग डाइनामाइट्स के बीच खेला जाएगा।