फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The state government owes Rs 100 crore to drivers and conductors

प्रदेश सरकार पर चालक-परिचालकों की 100 करोड़ की देनदारी : संजीव

Wed, 23 Jul 2025 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
एरियर की राशि सहित अन्य कई भत्ते लंबित, वर्षों से झेल रहे परेशानी
विज्ञापन

चेताया, सरकार ने समय रहते मांगे पूरी नहीं की तो करेंगे आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। प्रदेश सरकार पर चालक-परिचालकों की करीब 100 करोड़ नाइट ओवरटाइम की देनदारी है। परिचालक वेतन में विसंगति को दूर नहीं किया जा रहा है। वहीं, 50 हजार की किस्त और एरियर का भी सरकार ने भुगतान नहीं किया है। यह बात हिमाचल परिवहन संघ रामपुर के सचिव संजीव कुमार ने स्थापना दिवस पर कही। संघ ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं की गईं, तो कर्मचारी उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि 50 हजार रुपये की किस्त आज तक नहीं दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा था की किस्त को थोड़ा-थोड़ा कर दे दिया जाएगा, लेकिन अभी तक किस्त नहीं दी गई है। नाइट भत्ता न मिलने से चालक-परिचालक अपने जेब से ही खर्च करने को मजबूर हैं। वर्ष 2022 का पे-स्केल रिवाइज हुआ। इसका 50 हजार एरियर था, वो भी परिवहन कर्मचारियों को नहीं दिया गया है। मेडिकल बिलों और पेंशनरों का भी भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि चालक-परिचालकों को नाइट ओवर टाइम रनिंग और पिछला नाइट ओवर टाइम को हर माह दिया जाए। परिवहन कर्मचारी सरकार से हताश हो चुका है। सभी भुगतान समय रहते किए जाए वरना हिमाचल परिवहन संघ और भारतीय मजदूर संघ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article