{"_id":"693ea0ad3275a2172701bb04","slug":"the-stalls-and-shops-decorated-at-the-lavi-fair-will-be-removed-from-today-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-150074-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आज से हटेंगे लवी मेले सजे स्टॉल और दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आज से हटेंगे लवी मेले सजे स्टॉल और दुकानें
विज्ञापन
लवी मेले के चलते रविवार को एनएच पांच पर लगा जाम। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
फीका पड़ा रामपुर का लवी मेला, रविवार को अपेक्षा से कम पहुंचे लोग
प्रशासन ने सोमवार शाम से सामान समेटने के कारोबारियों को दिए निर्देश
आदेशों की अवहेलना करने पर जब्त होगा सामान
नगर परिषद को झूला और डोम आज से हटाने के सख्त फरमान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर में 11 नवंबर से चल रहे अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के बाजार को समेटने के प्रशासन ने फरमान जारी किए हैं। सोमवार से मेले में सजी दुकानों और स्टॉल को हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। रविवार को कारोबारियों को उम्मीद थी कि लोग बड़ी संख्या में मेले में पहुंचेंगे, लेकिन अपेक्षा से कम लोग पहुंचे। स्थानीय प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि सोमवार से दुकानों को हटाना जाए। वहीं, नियमों की अनदेखी करने वाले कारोबारियों का सामान जब्त करने के निर्देश जारी किए हैं। रामपुर का अंतरराष्ट्रीय लवी मेला आधिकारिक रूप से 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होता है, जबकि मेले में करीब एक माह तक व्यापार गतिविधियां चलती हैं। बीते दिनों स्थानीय प्रशासन ने मेला समाप्ति को लेकर फरमान जारी किए हैं, जिसमें मेले में आए कारोबारियों को 14 दिसंबर तक ही कारोबार करने की अनुमति दी गई थी। अब प्रशासन सोमवार से मेले के बाजार को समेटने की प्रक्रिया शुरू करेगा। वहीं, नगर परिषद रामपुर को भी सख्त हिदायत दी गई है कि मेले में लगे झूलों और डोम को हटाने की प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू की जाए। रविवार को मेले के बाजार में पहुंचे लोगों ने खूब खरीदारी की। गर्म कपड़े, ड्राई फ्रूट, जैकेट, बर्तन और औजार समेत जरूरत का सामान खरीदा। वहीं, छोटे बच्चों ने झूले, कश्ती, कार रेस सहित अन्य खेलों का आनंद लिया। दिनभर मेला मैदान और नेशनल हाईवे-पांच पर लोगों की रौनक लगी रही।
15 दिसंबर सोमवार से मेले में आए व्यापारियों, ढाबा संचालकों और अन्य विक्रेताओं को अपना सामान खाली करना होगा। नगर परिषद को झूले और डोम हटाने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई नियमों की अवहेलना करते पाया गया तो उसका सामान जब्त किया जाएगा। - हर्ष अमरेंद्र सिंह, एसडीएम

लवी मेले के चलते रविवार को एनएच पांच पर लगा जाम। संवाद- फोटो : सांकेतिक