{"_id":"680e23a068b1870e58097bd5","slug":"the-second-state-level-thoda-competition-concluded-at-khanar-ground-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-133961-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठोडा दल डरोल इस प्रतियोगिता में विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठोडा दल डरोल इस प्रतियोगिता में विजेता
विज्ञापन
ठियोग क कलासी बरादरी के खेल मैदान खनार में राज्यस्तरीय ठोडा प्रतियोगिता के विजेता टीम मुख्याति
रस्साकशी प्रतियोगिता महिला मंडल गलाना रही विजेता, एक लाख और ट्रॉफी जीती
खनार मैदान में दूसरी राज्य स्तरीय ठोडा प्रतियोगिता का समापन, 24 दलों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग के कलासी बरादरी के खनार मैदान में शनिवार देर शाम को दूसरी राज्य स्तरीय ठोडा प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में ठोडा के 84 बिरादरी के 24 दलों ने भाग लिया। इसके अलावा 32 महिला मंडलों ने भी हिस्सा लिया। ठोडा खुद खशिया समुदाय का ठोडा दल डरोल प्रतियोगिता में विजेता रहा और ठोडा दल खगना चौपाल उप विजेता रहा। विजेता को पांच लाख रुपये नकद राशि , ट्रॉफी और उपविजेता को दो लाख नकद राशि व ट्राॅफी दी गई। वहीं, रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला मंडल गलाना विजेता रही। विजेता महिला मंडल को एक लाख रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। महिला मंडल चांदनी देहा बलसन दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में महिला मंडल मतियाना की कैलेंडा मतियाना और कथोग-मधान की दावेदारी होने के बावजूद प्रतियोगिता से बाहर हो गई। हिमाचल प्रदेश ठोडा खेल एवं सांस्कृतिक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रेस सचिव सनाईक एमआर वर्मा ने प्रतियोगिता को सफल करवाने का श्रेय हिमाचल प्रदेश ठोडा खेल एवं सांस्कृतिक महासंघ अध्यक्ष बलबीर सिंह वर्मा, महासंघ महासचिव ओम प्रकाश मेहता, उनकी टीम और कलासी बरादरी को दिया है। - संवाद