Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The Revenue Minister honored the meritorious students who performed exceptionally well.

Rampur Bushahar News: कोठी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों ने बांधा समां

Sun, 21 Dec 2025 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
The Revenue Minister honored the meritorious students who performed exceptionally well.
किन्नौर के कोठी स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते छात्र-छात्राएं।
. राजस्व मंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी किए सम्मानित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर के देवी चंडिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। समारोह में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा। छात्र-छात्राओं ने हिंदी, किन्नौरी, पहाड़ी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य उमा मेहता ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मंत्री जगत सिंह नेगी ने शिक्षा सहित अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश सहित जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य को सुदृढ़ कर रही है और शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने के लिए विस्तृत रूपरेखा के तहत कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के विद्यालयों में अंग्रेजी शिक्षा में पढ़ाई शुरू कर दी गई है। प्रदेश सहित किन्नौर के सरकारी विद्यालयों को सीबीएसई में परिवर्तित करने का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग विद्यालयों का भी निर्माण किया जा रहा है, जिसमें छात्रों को निशुल्क शिक्षा और रहन-सहन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गुणात्मक शिक्षा में प्रदेश पांचवें स्थान पर है, जबकि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में 21वें स्थान पर था। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू किसान और बागवान हितेषी हैं और किसानों के हितों की सशक्त पैरवी करते हैं। इसी कड़ी के तहत एचपीएमसी ने एक लाख मीट्रिक टन सेब की खरीद की है, ताकि सीमांत बागवानों को लाभ मिल सके। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कोठी स्कूल को 50 हजार रुपये की राशि प्रदान करने और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले बच्चों को सात-सात हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने कोठी स्कूल के बैंड को 10 हजार रुपये की राशि भेंट की। इस मौके पर एसडीएम कल्पा अमित कल्थाईक, किनफेड अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ. सूर्या बोरस नेगी, पंचायत समिति कल्पा अध्यक्षा ललिता पंचारस, महिला कांग्रेस अध्यक्षा सरोज नेगी, निर्मल चंद्र नेगी, प्रीतम नेगी, उमेश्वर सिंह राणा, डॉ. अरुण कुमार गौतम, अभिषेक शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

किन्नौर के कोठी स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते छात्र-छात्राएं।

किन्नौर के कोठी स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते छात्र-छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed