{"_id":"68cffb4d9caf6be66003eeef","slug":"the-public-works-department-in-rohru-suffered-a-loss-of-154-crore-rupees-due-to-the-rain-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-144354-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहड़ू में लोक निर्माण विभाग को \nबरसात से 154 करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहड़ू में लोक निर्माण विभाग को बरसात से 154 करोड़ का नुकसान
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त सड़कों को बहाल करने के लिए विभाग को करनी पड़ी काफी जद्दोजहद
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। इस वर्ष आपदा से रोहड़ू में लोक निर्माण विभाग को भारी नुकसान पहुंचा है। कई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई जगह डंगे गिर गए हैं। क्षतिग्रस्त सड़कों को बहाल करने के लिए विभाग को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। कई स्थानों पर लोगों ने सड़कों को बहाल करने के लिए अपने खर्चे पर मशीनें लगाईं। रोहड़ू सर्कल में लोक निर्माण विभाग को 154 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। इसमें सबसे अधिक नुकसान लोक निर्माण विभाग के कोटखाई मंडल में हुआ है। लोक निर्माण विभाग के राेहड़ू सर्कल में चार डिवीजन आते हैं। इसमें रोहड़ू, जुब्बल, कोटखाई और डोडरा क्वार डिवीजन शामिल है। आपदा में सबसे अधिक नुकसान कोटखाई डिवीजन की सड़कों को हुआ है। कोटखाई में 50.37 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि रोहडू डिवीजन में 41.58 करोड़ रुपये, जुब्बल में 48 करोड़ रुपये और डोडरा क्वार डिवीजन में 14.3 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग ने अधिकांश सड़कों को बहाल कर दिया है, लेकिन अभी भी अधिकतम सड़कें ऐसी हैं, जो सिर्फ छोटे वाहनों के लिए ही बहाल हो पाई हैं। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रमोद कुमार उप्रेती ने बताया कि आपदा में सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है। सड़कों को तो बहाल कर दिया गया है, लेकिन लोक निर्माण विभाग को काफी क्षति हुई है।