फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The process of removing illegal encroachments from forest land has been expedited.

Rampur Bushahar News: वन भूमि से अवैध कब्जे हटाने की प्रक्रिया फिर हुई तेज

Fri, 12 Dec 2025 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
निशानदेही में जुटी राजस्व विभाग की टीम, दो घरों को खाली करने का थमाया नोटिस
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। वन भूमि से अवैध कब्जे हटाने की प्रक्रिया फिर से तेज हो गई है। राजस्व विभाग निशानदेही के बाद वन भूमि को वन विभाग को सौंप रहा है। अब तक करीब 50 बीघा से अधिक अतिक्रमण की गई भूमि को वन विभाग के हवाले कर दिया है। वहीं, राजस्व विभाग ने जुब्बल तहसील के नंदपुर पंचायत में वन भूमि पर बने दो मकानों को 15 दिन में खाली करने के नोटिस थमा दिए हैं। वन मंडल रोहड़ू क्षेत्र में 500 हेक्टेयर ( छह हजार बीघा) भूमि पर अतिक्रमण है। अतिक्रमण के करीब 2045 मामले वन मंडल अधिकारी के पास दर्ज हैं। इसमें से 2023 मामलों में वन मंडल अधिकारी की अदालत ने बेदखली का फैसला भी सुना दिया है। 1650 मामले राजस्व विभाग के पास हैं। राजस्व विभाग की टीम लगातार सरकारी भूमि की निशानदेही कर रही है। निशानदेही के बाद सरकारी भूमि को वन विभाग को सौंपा जा रहा है।

राजस्व विभाग की टीम निशानदेही का कार्य कर रही है। सरकारी भूमि को वन विभाग को सौंपा जा रहा है। दो घरों को खाली करने का भी नोटिस जारी किया है। -दिनेश, नायब तहसीलदार सरस्वतीनगर
विज्ञापन

राजस्व विभाग निशानदेही के बाद बाउंड़ी मार्क करके वन विभाग को सौंप रहा है। अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया चल रही है।--धर्म चंद शर्मा, कार्यकारी वन मंडल अधिकारी रोहड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article