फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The priority is to deliver the cash crops of farmers and gardeners to the markets

किसानों-बागवानों की नकदी फसल मंडियों तक पहुंचाना प्राथमिकता : जगत सिंह नेगी

Tue, 09 Sep 2025 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
The priority is to deliver the cash crops of farmers and gardeners to the markets
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी निगुलसरी ब्लॉक पाइंट पर  सड़क दूरूस्त करने के लिए अ​धिकारियों के सा
भावानगर (किन्नौर)। निगुलसरी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में एनएच-पांच को बहाल करने में कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां दलदल और मिट्टी धंसने जैसी समस्या आ रही है। एनएच को मशीनरी और मजदूरों के अथक प्रयासों से बहाल किया जा रहा है। इसके बाद ही वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की जा रही है। यह बात मंत्री जगत सिंह नेगी ने निगुलसरी में कही। उन्होंने बताया कि तमाम कठिनाइयों के बाद भी मार्ग को बहाल रखने का कार्य किया जा रहा है ताकि शीघ्र सभी वाहनों को निकाला जा सके। जनजातीय जिला किन्नौर के किसानों-बागवानों की नकदी फसल को मंडियों तक पहुंचाने के लिए स्वयं निगुलसरी के भूस्खलन क्षेत्र में मौजूद रहकर वाहनों को मार्ग पार करवा रहे हैं। किसानों-बागवानों की फसल को समय पर मंडियों तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं, मंत्री ने निगुलसरी के भूस्खलन क्षेत्र में कार्य कर रहे श्रमिकों, मशीन ऑपरेटरों और एनएचएआई के अधिकारियों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, किनफेड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक शेखर, उपमंडल अधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान, पुलिस उप अधीक्षक भावानगर राजकुमार, एनएचएआई के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article