फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The post of surgeon is vacant in Civil Hospital Rohru, operations are not being done.

Rampur Bushahar News: सिविल अस्पताल रोहड़ू में सर्जन का पद खाली, नहीं हो रहे ऑपरेशन

Sun, 02 Mar 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
रोजाना 800 के करीब ओपीडी, छोटे ऑपरेशन के लिए भी शिमला के काटने पड़ रहे चक्कर
विज्ञापन

सरकार ने आदर्श अस्पताल का दिया है दर्जा, पैरा मैडिकल स्टाफ व नर्सों के पद भी खाली



संवाद न्यूज एजेंसी






रोहड़ू। सिविल अस्पताल राेहड़ू में एक साल से सिविल सर्जन का पद खाली है। इस कारण कई महीने से लोगों के ऑपरेशन लटके हैं। इस कारण लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना अस्पताल प्रबंधन के लिए मुश्किल हो गया है। सिविल अस्पताल राेहड़ू में रोजाना 800 के करीब ओपीडी होती है। हालांकि, अन्य पदों पर विशेषज्ञ चिकित्सक जरूर तैनात हैं। अस्पताल में जनरल सर्जन का पद करीब एक साल से रिक्त है। अस्पताल में किसी तरह के ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। पेट की पथरी, अन्य बीमारियों के छोटे से ऑपरेशन के लिए भी लोगों को शिमला के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। सरकार ने रोहड़ू अस्पताल को आदर्श अस्पताल का दर्जा दिया है। यहां ऑपरेशन नहीं होने से रोहड़ू, जुब्बल, चिड़गांव, डोडरा-क्वार सहित हिमाचल की सीमा के साथ लगते उत्तराखंड के गांवों के लोग भी प्रभावित हो रहे हैं। ऑपरेशन करवाने के लिए लोगों को मजबूरन निजी अस्पतालों में भारी भरकम पैसे देने पड़ रहे हैं। अस्पताल में पैरा मैडिकल स्टाफ व नर्सों के पद भी खाली चल रहे हैं।
आउटसोर्स नौ नर्सें का बढ़ा सेवाकाल
सिविल अस्पताल रोहड़ू में आउटसोर्स पर तैनात नौ नर्सों का कार्यकाल 28 फरवरी को समाप्त होने वाला थी। इनके पद खाली होने के बाद अस्पताल के अन्य वार्डों में ताले बंदी की नौबत सामने खड़ी हो चुकी थी। अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग से इस बारे में पत्राचार किया। अब विभाग ने 31 मार्च तक आउटसोर्स पर तैनात नर्सों का सेवाकाल बढ़ा दिया है।
विज्ञापन



अस्पताल में कुछ समय से चिकित्सकों की कमी चल रही है। लंबे समय से जनरल सर्जन नहीं है। इस कारण ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। इस संबंध में सरकार व स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। आउटसोर्स पर तैनात नर्सों की सेवांए 31 मार्च तक बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डाॅ. रविंद्र शर्मा, एमएस, सिविल अस्पताल राेहड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed