फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The poor condition of Chaunradhar-Paneu road has become a problem for gardeners

Rampur Bushahar News: चौंराधार-पनेऊ सड़क की बदहाली बनी बागवानों के लिए आफत

Fri, 25 Jul 2025 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The poor condition of Chaunradhar-Paneu road has become a problem for gardeners
चौंराधार-पनेऊ सड़क खस्ताहाल। संवाद
35 दिन से बस सेवा भी ठप, सड़क को बहाल करने की ग्रामीणों ने उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। बरसात में
आनी उपमंडल के चौंराधार-पनेऊ सड़क की बदहाली क्षेत्रवासियों और सेब बागवानों के लिए आफत बन गई है। करीब 35 दिनों से यह सड़क बंद है। इस कारण पनेऊ के लिए चलने वाली बस सेवा भी ठप है। वहीं, सेब सीजन शुरू हो गया है और बागवानों को सेब मंडियों तक पहुंचाने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय ग्रामीणों जीत कुमार, सुभाष ठाकुर, अश्वनी कुमार, नरेश, संजय कुमार, रोशन लाल, वीर सिंह, किशोरी लाल और राजकुमार ने बताया कि डगान नाला जीरो प्वाइंट से पनेऊ तक लगभग आठ किलोमीटर लंबा यह मार्ग पूरी तरह से खस्ता हालत में है। सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे और धंसे हुए हिस्से वाहनों के लिए जोखिम भरे बन गए हैं। कुछ वाहन चालक जान जोखिम में डालकर जहां तक संभव हो, वहां तक माल पहुंचा रहे हैं, लेकिन इससे वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब पांच किलोमीटर तक तो लोगों को खुद से भारी मशक्कत करके सेब ढोना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी का मुख्य जरिया सेब है और सीजन के दौरान सड़क की खस्ताहालत से बागवानों की वर्षभर की कमाई पर भी संकट की स्थिति पैदा हो गई है। यह स्थिति न केवल आर्थिक नुकसान का कारण बन रही है, बल्कि सेब की गुणवत्ता पर भी असर डाल रही है। बागवानों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क को तुरंत दुरुस्त किया जाए ताकि समय पर सेब मंडियों तक पहुंच सके। उधर, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ मनीष ने बताया कि जगह-जगह सड़क की हालत खराब है, लेकिन बहाली का कार्य जारी है। जल्द ही सड़क को ठीक कर यातायात के लिए सुचारु किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article