{"_id":"6a0f09ab3be5dc463301d47d","slug":"the-police-registered-a-case-late-last-night-after-the-video-of-the-incident-at-the-chaupal-went-viral-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-160789-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दो किलोमीटर तक किया पीछा, बाइक पर बैठने का \nबनाया दबाव, युवती ने थप्पड़ जड़ दिखाया साहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दो किलोमीटर तक किया पीछा, बाइक पर बैठने का बनाया दबाव, युवती ने थप्पड़ जड़ दिखाया साहस
विज्ञापन
चौपाल में घटना का वीडियो वायरल होने के बाद देर रात को पुलिस ने मामला किया दर्ज, आरोपी फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल में दो किलोमीटर तक एक बाइक सवार युवक ने युवती का पीछा किया और छेड़छाड़ करने लगा। इस बीच वह युवती पर बाइक पर बैठने का दबाव बनाने लगा। युवती ने उससे बचने की कोशिश की। आखिरकार, युवती ने साहस के साथ सूझबूझ दिखाई। युवती ने शोर मचाया, जिसपर आसपास से गुजर रहे कुछ वाहन चालक रुक गए। उसके बाद युवती ने युवक को थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना का वीडियो देर रात सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 मई को शाम करीब चार बजे गांव थाना निवासी युवती चौपाल स्थित एक कंप्यूटर सेंटर से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान छामधार के पास बाइक सवार एक अज्ञात युवक उसका पीछा करने लगा। आरोप है कि युवक लगातार युवती पर बाइक में बैठने का दबाव बना रहा था और उसका पीछा करता रहा। करीब दो किलोमीटर तक युवती आरोपी की हरकतों का सामना करती रही, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। युवती ने विरोध करते हुए शोर मचाया, जिस पर आसपास से गुजर रहे कुछ वाहन चालक मौके पर रुक गए। लोगों को रुकता देख भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसी बीच युवती ने साहस जुटाया और आरोपी को पकड़कर थप्पड़ रसीद कर दिए। साथ ही उसे खरी-खोटी भी सुनाई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों की भीड़ इकट्ठी होती देख आरोपी घबरा गया और अपनी बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद चौपाल थाना पुलिस ने देर रात करीब सवा दस बजे मामला दर्ज किया। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी सामने आने पर वह उसकी पहचान कर सकती है। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा-78 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मौके से बरामद बाइक को कब्जे में लेकर उसके नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।