फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The Phulyach festival is being celebrated with great enthusiasm in Panvi village of Kinnaur district

Rampur Bushahar News: पानवी गांव में धूमधाम से मनाया जा रहा फूल्याच पर्व

Mon, 19 Oct 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
The Phulyach festival is being celebrated with great enthusiasm in Panvi village of Kinnaur district
किन्नौर के पानवी में फुलयाच पर्व के लिए पहाड़ों की ऊंचाइयों से लादरा नामक सुगंधित जंगली फूल लेक
भावानगर (किन्नौर)।
विज्ञापन

किन्नौर जिले के पानवी गांव में तीन दिवसीय फूल्याच पर्व मनाया जा रहा है। फूलों के इस त्योहार में ग्रामीण अपने पूर्वजों को भी याद करते हैं। इस पर्व में ऊंचे पहाड़ों से जंगली फूल एकत्रित करने की परंपरा विशेष महत्व रखती है। ग्रामीणों का एक विशेष दल पहाड़ों की ऊंचाइयों से लादरा नामक सुगंधित जंगली फूल लेकर गांव लौटा, जिनका ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ स्वागत किया गया। पर्व के दौरान स्थानीय देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई। देव प्रतिमाओं को फूल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। उत्सव में महिला और पुरुष पारंपरिक किन्नौरी वेशभूषा में शामिल हुए। उन्होंने मंदिर परिसर और गांव के सार्वजनिक स्थलों पर लोकगीतों की धुनों पर कंग और नाटी जैसे सामूहिक लोकनृत्य किए।

किन्नौर के पानवी में फुलयाच पर्व के लिए पहाड़ों की ऊंचाइयों से लादरा नामक सुगंधित जंगली फूल लेक

किन्नौर के पानवी में फुलयाच पर्व के लिए पहाड़ों की ऊंचाइयों से लादरा नामक सुगंधित जंगली फूल लेक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed