फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The Odi-Beethal road will be renovated at a cost of crore

Rampur Bushahar News: ओड़ी–बीथल सड़क का 19.77 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प

Mon, 23 Feb 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
The Odi-Beethal road will be renovated at a cost of crore
सड़क कार्य का भूमिपूजन करते विधायक कुलदीप सिंह राठौर। संवाद
विज्ञापन

विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने ओड़ी में कार्य का भूमिपूजन किया
बोले-क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आधारभूत ढांचे को मजबूत करना प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
कुमारसैन में ओड़ी–कोटगढ़–बीथल सड़क का कायाकल्प किया जाएगा। विधायक प्राथमिकता के आधार पर जल्द ही सड़क का मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस पर 19.70 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वर्ष 1972 में निर्मित इस सड़क का लंबे अंतराल के बाद व्यापक पुनर्निर्माण किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की आधारभूत संरचना को नई मजबूती मिलेगी। सोमवार को विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने ओड़ी में सड़क की मरम्मत कार्य का शुभारंभ भूमिपूजन के साथ किया। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे विधायक ने कोटगढ़ में जनसभा की, जिसमें जनसमस्याओं की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि यह कुमारसैन और कोटगढ़ क्षेत्र को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है। प्रतिदिन हजारों ग्रामीण, विद्यार्थी, किसान और व्यापारी इस मार्ग से आवागमन करते हैं। सेब समेत नकदी फसलों को मंडी तक पहुंचाने के लिए यही सड़क मुख्य जरिया है। बरसात और बर्फबारी के दौरान सड़क की खराब हालत के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था और कई बार यातायात बाधित हो जाता था। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आधारभूत ढांचे को मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाएगा, ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने लोगों से विकास कार्यों में सहयोग और निगरानी बनाए रखने की अपील भी की। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है। उनका कहना है कि सड़क के नवीनीकरण से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि कोटगढ़ और आसपास के क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य और बागवानी के लिए प्रसिद्ध हैं। बेहतर सड़क सुविधा से बाहरी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे स्थानीय रोजगार और व्यापार को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed