{"_id":"668d3a03913821fad80f731e","slug":"the-middle-topper-got-the-title-of-overall-winner-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-118557-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मझोली-टिप्पर के नाम रहा ओवरऑल विजेता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मझोली-टिप्पर के नाम रहा ओवरऑल विजेता का खिताब
विज्ञापन
ननखड़ी खंड की छात्र एवं छात्राओं की अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता में ऑल ओवर विजेता बना मझोली टिप्
21 स्कूलों के 389 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। हाई स्कूल जाहू में आयोजित ननखड़ी खंड की छात्र-छात्राओं की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में मझोली-टिप्पर ओवरऑल विजेता बना। प्रतियोगिता के समापन समारोह में ओपी श्याम बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। स्पर्धा में 21 स्कूलों के 389 प्रतिभागियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्र वर्ग में वॉलीबाल में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मझोली-टिप्पर पहले स्थान पर और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल देलठ दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में भी मझोली-टिप्पर ने पहला और खुन्नी स्कूल ने दूसरा स्थान झटका। खो-खो में भी मझोली-टिप्पर ने पहला, देलठ स्कूल ने दूसरा स्थान पाया।
बेली मेंटल में लेलन और ननखड़ी को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। योग में खड़ाहण स्कूल ने पहला और जाहू ने दूसरा स्थान पाया। वहीं, छात्रा वर्ग में वॉलीबाल में पहला स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ननखड़ी ने प्राप्त किया और दूसरे स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खमाड़ी रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में पहले स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ननखड़ी और दूसरे स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझोली-टिप्पर रहा। खो-खो में पहला स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझोली-टिप्पर और दूसरे स्थान पर सेंट मैरी पब्लिक स्कूल ननखड़ी रहा। बेली मेंटल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझोली-टिप्पर और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देलठ को संयुक्त विजेता चुना गया। योग में पहले स्थान पर मिडिल स्कूल बरकेली और दूसरे स्थान पर गवर्नमेंट हाई स्कूल खड़ाहण रहा।
मुख्य अतिथि ने स्कूल मैदान में कंक्रीट और टाइलें बिछाने का आश्वासन दिया। वहीं, सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अशोक मेहता मौजूद रहे। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के लिए 21 हजार की राशि प्रदान की। ननखड़ी ब्लॉक की टीम जिला टूर्नामेंट के लिए जाने वाली है। टीम में शामिल 40 छात्रों और छात्राओं के ट्रैक सूट के लिए 40 हजार की राशि प्रदान की गई। खेल प्रभारी ननखड़ी सुरेंद्र श्याम ने जाहू क्षेत्र की जनता, युवक मंडल और महिला मंडल का सहयोग देने के लिए आभार जताया। इस मौके पर मुख्य अध्यापक गवर्नमेंट हाई स्कूल जाहू भूपेंद्र ठाकुर, भारत भूषण, प्रधान जाहू पंचायत गौरव ठाकुर और उपप्रधान कुलदीप ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे।