फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The journey will be pleasant on Ranabagh-Balehar road.

Rampur Bushahar News: राणाबाग-बलेहड़ मार्ग पर सुहाना होगा सफर

Sat, 21 Sep 2024 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
12 किलोमीटर सड़क की टारिंग पर खर्च किए जाएंगे 11.97 करोड़ रुपये
विज्ञापन

24 सितंबर को खुलेगा टेंडर, सात पंचायतों की आबादी होगी लाभान्वित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले की 15 साल पुरानी राणाबाग-कांडीबाग-बलेहड़ सड़क अब 11.97 करोड़ से चकाचक होगी। 12 किलोमीटर लंबी सड़क को चकाचक करने के लिए टेंंडर 24 सितंबर को खुलेगा। अक्तूबर में इसका कार्य शुरू हो जाएगा। सड़क के दुरुस्त होने से सात पंचायतों की आबादी को सुविधा मिलेगी।
राणाबाग-कांडीबाग-बलेहड़ सड़क कुल्लू की चार और सीमांत जिले मंडी की तीन पंचायतों की जनता को लाभान्वित करती है। अगले महीने से सड़क की टारिंग होने से लोगों के साथ किसान-बागवानों का सफर भी सुहाना होगा। वर्तमान में सड़क की हालत दयनीय है। जगह-जगह गड्ढे पड़े होने से सफर करना जोखिम भरा है। कई छोटे वाहनों को सड़क पर आवाजाही करते समय नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन

स्थानीय पंचायत के प्रधान दौलत चौहान, टेक सिंह, खीम सिंह, बेली राम और जगदीश ने कहा कि 12 किलोमीटर लंबी सड़क की टारिंग जरूरी है। मार्ग पर सात पंचायतों के लोग सफर करते हैं। सर्दी में बर्फबारी के कारण जलोड़ी दर्रा के बंद होने से लोग इसी मार्ग से वाया देहुरी-छेचगलू-गाड़ागुशैणी जिला मुख्यालय आते जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग को टेंडर खुलते ही इस सड़क को निर्माण जल्द शुरू कर देना चाहिए। इससे लोगों को जल्द सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि सड़क के पक्का होने से करशैईगाड़, टकरासी, फनौटी, लगौटी के साथ मंडी जिले की पंचायतों की जनता को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
नाबार्ड से राणाबाग-कांडीबाग-बलेहड़ सड़क को 11.97 करोड़ की लागत से पक्का किया जा रहा है। 24 सितंबर को इसका टेंडर खुलेगा और अक्तूबर से टारिंग का काम शुरू होगा। करीब 12.240 किमी लंबी सड़क पक्की की जाएगी। इसे क्षेत्र के हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी।
-मनीष कुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed