फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The incident took place in Khaltunala of KotkhaiThe incident took place in Khaltunala of Kotkhai

Rampur Bushahar News: महिला से झीना-झपटी का प्रयास, शोर मचाया तो आरोपी ने दांतों से कई जगह काट किया जख्मी

Tue, 16 Dec 2025 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
The incident took place in Khaltunala of KotkhaiThe incident took place in Khaltunala of Kotkhai
रेलिंग से बांधा गया लूट का प्रयास करने का आरोपी। स्रोत: जागरूक पाठक
कोटखाई के खलटूनाला में हुई वारदात, लोगों ने नेपाल मूल के व्यक्ति को पकड़कर की धुनाई, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कोटखाई (रोहड़ू)।
कोटखाई उपमंडल की गुम्मा से बागी सड़क पर खलटूनाला में एक महिला से नेपाल मूल के व्यक्ति ने झीना-झपटी का प्रयास किया। महिला ने बचने की कोशिश की और शोर मचाया, तो आरोपी व्यक्ति ने उसे मुंह सहित अन्य अंगों पर काट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके की ओर दौड़े। आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे महिला के रिश्तेदारों ने आरोपी की डंडों से पिटाई की। घटना मंगलवार दोपहर को हुई। आबादी से कुछ दूर सुनसान जगह एक नेपाल मूल की महिला को अकेला देखकर एक नेपाल मूल के व्यक्ति उससे झीना-झपटी करने लगा। महिला ने व्यक्ति को पकड़ लिया और शोर मचाया। इस पर घबराए व्यक्ति ने महिला के चेहरे समेत शरीर के कई अंगों पर दांत से काटकर गंभीर घाव कर दिए। महिला की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी को रेलिंग से रस्सी से बांध दिया और सूचना पुलिस थाना कोटखाई को दी। इस दौरान महिला के कुछ रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए और आक्रोश में आरोपी की डंडों से पिटाई कर दी। कोटखाई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। --संजीव कुमार गांधी, एसएसपी शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article