फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The hospital administration also organized free medical camps

दिव्यांगों की बैठक में चिकित्सक उपलब्ध करवाए सरकार : पदम देव

Fri, 10 Apr 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
The hospital administration also organized free medical camps
रामपुर में दिव्यांग कल्याण संघ की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
अस्पताल प्रशासन निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाए
विज्ञापन

दिव्यांग जन कल्याण संघ रामपुर की बैठक में उठे कई मुद्दे
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
सरकार दिव्यांगों के लिए मासिक बैठक में कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती करे ताकि पीड़ित दिव्यांगों का उपचार हो सके। अस्पताल प्रशासन समय-समय पर निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाए। यह बात दिव्यांग जन कल्याण संघ रामपुर के अध्यक्ष पदम देव भारद्वाज ने बैठक के दौरान कही। शुक्रवार को मिनी सचिवालय रामपुर के सभागार में दिव्यांग जन कल्याण संघ रामपुर की बैठक हुई। अध्यक्ष पदम देव भारद्वाज ने अध्यक्षता की। बैठक में कार्यकारिणी के चुनाव, संगठन की मजबूती और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति की रोकथाम समेत कई मुद्दों पर मंथन हुआ। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई दिव्यांग कान, नाक और गला रोग से पीड़ित हैं। उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध नहीं हैं। बैठक में सरकार और अस्पताल प्रशासन से मांग उठाई गई कि संघ की बैठक में विशेषज्ञ चिकित्सक मुहैया करवाया जाए। बीएमओ रामपुर से भी मांग उठाई कि समय-समय पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं, जिससे जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके। बैठक में संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया और हर पंचायत से सक्रिय सदस्य जोड़ने का फैसला लिया। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। विद्यानंद शर्मा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेवारी सौंपी गई। जीवा नंद मेहता को सलाहकार नियुक्त किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष चमन लाल, सहसचिव रजनीश, शिशुपाल, अंकुश, हीरालाल, महेंद्र सिंह, बिहारी लाल, सतीश कुमार, ओम प्रकाश, निखिल, जगदीश मोहन और यशपाल सहित अन्य मौजूद रहे।


हर माह के तीसरे शनिवार को लगेगा विशेष शिविर
दिव्यांग जन कल्याण संघ रामपुर की बैठक में फैसला लिया गया कि हर माह के तीसरे शनिवार को खनेरी अस्पताल में दिव्यांगों के लिए विशेष शिविर लगाया जाएगा। शिविर में दिव्यांगों की सुविधा और सहयोग के लिए जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। शिविर में आने वाले दिव्यांगों को उचित मार्गदर्शन, सहायता और सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed