{"_id":"6ad6038ef872298c9407c71c","slug":"the-grand-festival-of-vijayadashami-will-be-celebrated-with-great-enthusiasm-in-theog-today-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-172840-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग में आज धूमधाम से मनाया जाएगा विजय दशमी महापर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग में आज धूमधाम से मनाया जाएगा विजय दशमी महापर्व
विज्ञापन
ठियोग में आज धूमधाम से मनाया जाएगा विजय दशमी महापर्व
. नशा मुक्त, संस्कार युक्त संकल्प का होगा आयोजन, रावण दहन के साथ संपन्न होगा कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा की ओर से विजय दशमी और दशहरा महापर्व का आयोजन 20 अक्तूबर को ठियोग के नेहरू मैदान में किया जाएगा। नशा मुक्त, संस्कार युक्त संकल्प के साथ आयोजित होने वाले इस महापर्व में क्षेत्रवासियों को नशामुक्त समाज के निर्माण और भारतीय संस्कारों को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। रावण दहन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस दौरान श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की झांकी सेना सहित निकाली जाएगी। झांकी नेहरू मैदान पहुंचेगी। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही नशामुक्ति पर आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजकों ने कहा कि सभी कलाकार अपनी कला के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश देंगे और अपनी आवाज से उपस्थित लोगों का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता पैदा करना है। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा ने इस महापर्व में भाग लेने के लिए समस्त क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित किया है। आयोजन को लेकर कारोबारियों के लिए भी व्यवस्था की गई है। नेहरू मैदान में दुकान लगाने और सामान बेचने के इच्छुक कारोबारी 17 अक्तूबर को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के कार्यालय में पहुंचकर अपना नाम और काम दर्ज करवा सकते हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर नशा मुक्त, संस्कार युक्त समाज के निर्माण के संकल्प को मजबूत करें।