फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The government should promptly resolve the problems faced by farmers and fruit growers in Himacha

किसानों-बागवानों की समस्याओं का समाधान करे सरकार : अंकुश जिंटा

Mon, 27 Jul 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

जिला महासू के प्रवक्ता अंकुश जिंटा ने प्रदेश सरकार से किसानों-बागवानों की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में किसानों-बागवानों का महत्वपूर्ण योगदान है, लेकिन वे सड़क, विपणन और आधारभूत सुविधाओं की कमी जैसी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिंटा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की खराब सड़कों के कारण सेब सहित अन्य कृषि उत्पाद समय पर मंडियों तक नहीं पहुंच पाते। इससे किसानों-बागवानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले वर्ष भी सड़कों की मरम्मत के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। कई स्थानों पर पुलों का निर्माण नहीं हुआ है। इससे बारिश में नदी-नालों के पार फसलों का परिवहन बाधित होता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और संबंधित मंत्री से इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई की मांग की। जिंटा ने एचपीएमसी से पिछली फसल सीजन के भुगतान, मशीनरी और अन्य आवश्यक सामग्री शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा। जिंटा ने सी-ग्रेड सेब की बिक्री के लिए बोरियों और कांटों की खरीद की निर्धारित सीमा बढ़ाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यवस्था से किसानों और बागवानों को अनावश्यक परेशानी हो रही है। जिंटा ने जोर दिया कि किसान और बागवान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी समस्याओं का समाधान ठोस और समयबद्ध कार्रवाई से होना चाहिए। उन्होंने सरकार से बागवानी सीजन के मद्देनजर तत्काल आवश्यक कदम उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed